Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत के इस पूर्व खिलाड़ी ने की वनडे में धोनी की जगह रिषभ पंत को खिलाने की मांग

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टेस्ट क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले चुके है लेकिन वे अभी भी वनडे और टी-20 इंटरनेशनल मैच में खेलते हुए नजर आते है। हालाँकि पिछले कुछ समय से धोनी का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है और यही वजह है कि फैंस सहित भारत के कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ी टीम में धोनी की जगह किसी और खिलाड़ी को लेने का समर्थन कर चुके है।

अब धोनी की आलोचना करने और टीम में उनकी जगह किसी दूसरे खिलाड़ी को शामिल करने की मांग में पूर्व भारतीय आलराउंडर अजित अागरकर भी शामिल हो गए है। अजित आगरकर को मानना है कि अब वनडे मैचों धोनी की जगह दूसरे खिलाड़ी को लेने का समय आ गया है और उन्हें लगता है कि रिषभ पंत को धोनी की जगह टीम में शामिल करना चाहिए।

आगरकर का मानना है कि चूँकि अब वर्ल्डकप में कुछ ही महीने का समय बाकी रह गया है इसलिए टीम मैनेजमेंट को यह निर्णय ले लेना चाहिए और इसकी शुरुआत वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में धोनी को आराम देकर पंत को छठे नम्बर पर बल्लेबाजी का मौका देना चाहिए। दिल्ली के विकेटकीपर बल्लेबाज पंत को हाल ही में टेस्ट टीम में शामिल किया गया था जहां उसने अपनी प्रतिभा से सबको प्रभावित किया है।

गौरतलब है कि इंग्लैंड के खिलाफ ओवल मैदान पर खेले गए आख़िरी टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले पंत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ भी बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया और सिर्फ 84 गेंदों में 92 रन बना दिए।

इस बारे में बात करते हुए आगरकर ने कहा कि मुझे विश्वास नहीं होता है कि पंत भारत की वनडे टीम का हिस्सा नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर 21 वर्षीय इस खिलाडी को मौका देने की बात है तो धोनी को आराम देने में कोई नुकसान नहीं है। बता दें कि पिछले कुछ समय से एकदिवसीय मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं होने के कारण धोनी को लगातार आलोचना का शिकार होना पड़ा है।



Herald