Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट, धोनी सभी हारे लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ बतौर कप्तान कभी नहीं हारा यह भारतीय खिलाड़ी

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच 21 अक्टूबर को गुवाहाटी में खेला जायेगा। वेस्टइंडीज खिलाफ इंडिया टेस्ट मैच तो जीत चुकी हैं. लेकिन वनडे मैचों में इंडिया की जीत आसान नहीं हैं. भारत और वेस्टइंडीज के वनडे मैचों के आंकड़ो में विरोधी टीम का पलड़ा काफी भारी हैं.

क्रिकइन्फो के डेटा के अनुसार, भारत-वेस्टइंडीज के बीच 121 वनडे मैच हुए हैं. जिसमे 56 मैचों में इंडिया को जीत मिली हैं. वही 61मैच के दौरान उन्हें हार का सामना करना पड़ा.तो आइये आज जानते हैं किस भारतीय कप्तान को वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत मिली हैं………


अजहर के नाम सबसे ज्यादा जीत
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मैचों में सबसे ज्यादा जीत मोहम्मद अजहरुद्दीन की कप्तानी के दौरान मिली हैं. पूर्व कप्तान अजहर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 19 मैचों में कप्तानी करी हैं. जिसमें उन्हें 12 मैचों के दौरान जीत मिली हैं.एक मैच टाई रहा हैं.

इसी सफल कप्तानों की लिस्ट में दूसरा नाम महेंद्र सिंह धोनी का हैं. धोनी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अब तक 15 मैचों में कप्तानी हैं. जिसमे उन्हें 10 मैचों के दौरान जीत मिली हैं.


विराट कोहली का सबसे ज्यादा जीत प्रतिशत

कैरेबियाई टीम के खिलाफ अगर 5 वनडे मैचों में कप्तानी का रिकॉर्ड देखे तो इस लिस्ट में मौजूदा इंडियन टीम के कप्तान कोहली सबसे ऊपर हैं. क्रिकइन्फो के डेटा के अनुसार, कोहली ने वेस्टइंडीज टीम के खिलाफ 6 मैचों में कप्तानी की हैं, जिसमे से उन्होंने चार मैचों के दौरान जीत हासिल की हैं.

6 मैचों में से एक मैच बेनतीजा रहा हैं और एक मैच में वो हार गए थे.इस तरीके से विराट का कैरेबियाई टीम के खिलाफ जीत का प्रतिशत 80.00 का है. जोकि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से पूरे 9 प्वॉइंट ज्यादा है।


एक कप्तान जिसने कभी नहीं देखी हार

कैरेबियाई टीम के खिलाफ वनडे मैचों में गौतम गंभीर इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने कभी भी हार का मुंह नहीं देखा. सभी भारतीय कप्तानों को एक न एक बार वेस्टइंडीज के खिलाफ हार जरूर झेलनी पड़ी हैं. भारत के बाएं हाथ के ओपनर बल्लेबाज गौतम गंभीर एक बार वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मैच की कप्तानी की थी. जिसमे वो जीत कर आये थे.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post विराट, धोनी सभी हारे लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ बतौर कप्तान कभी नहीं हारा यह भारतीय खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.