Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंडीज के खिलाफ शेष तीन वनडे के लिए भारतीय टीम में हुई दो स्टार खिलाडियों की वापसी

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी पांच एकदिवसीय मैचों की सीरीज के अंतिम तीन मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। 2-0 से टेस्ट सीरीज जीतने के बाद भारत वनडे सीरीज में अभी तक 1-0 से आगे चल रहा है। गुवाहाटी में खेला गया पहला मैच भारतीय टीम ने 8 विकेट से जीता था वहीं विशाखापत्तनम में खेला गया दूसरा मैच टाई रहा था।

अंतिम तीन एकदिवसीय मैचों में लिए भारतीय टीम में कुछ ख़ास बदलाव देखने को नहीं मिला है। पहले दो मैचों के लिए टीम में शामिल मोहम्मद शमी को अंतिम तीन मैच के लिए टीम में जगह नहीं मिली है वहीं तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह की टीम की वापसी हुई है जिन्हें शुरूआती दो मैचों के लिए विश्राम दिया गया था। वहीं चोटिल शार्दुल ठाकुर की जगह उमेश यादव को बाकी बचे हुए मैचों के लिए भी टीम में जगह मिली है।

गौरतलब है कि पहले मैच में विशाल लक्ष्य का आसानी से पीछा कर जीत हासिल करने वाली भारतीय टीम को दूसरे मैच में 321 रन का लक्ष्य खड़ा करने के बाद भी इसका बचाव करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। सीरीज का तीसरा मैच 27 अक्टूबर को पुणे, चौथा मैच 29 अक्टूबर को मुंबई और पांचवा मैच 1 नवम्बर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा।

शेष तीन मैचों के लिए भारतीय टीम -

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), शिखर धवन, अंबाती रायुडू, ऋषभ पंत, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजुवेंद्र चहल, भुवनेश्वरकुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद, उमेश यादव, केएल राहुल और मनीष पांडे



Herald