भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच गुरुवार से शुरु हो गया. मैच के पहले दिन कप्तान विराट कोहली के साथ सेल्फी लेने के लिए दो दर्शक सुरक्षाकर्मियों को चकमा देते हुए मैदान पर पहुंच गए.
जिस देश में क्रिकेट को एक धर्म की तरह माना जाता हो वहां ये सब देखना कुछ नया नहीं है. इसी वर्ष आईपीएल के दौरान भी विराट कोहली के पैर छूने के लिए एक फैन मैदान पर पहुंच गया था.
क्लिक की विराट के साथ सेल्फी

राजकोट मैदान पर टेस्ट का लुफ्त उठाने पहुंचे दो फैन्स सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए पिच तक पहुंचे गए. इसके बाद विराट कोहली को भी उनके साथ सेल्फी में आना पड़ा. हालांकि, कुछ समय में ही सुरक्षाकर्मी उन्हें पकड़ कर बाहर ले गए.
भारत की शानदार बल्लेबाजी
टेस्ट के पहले दिन के खेल की बात करें तो भारत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर दिन का खेल ख़त्म होने तक 364 रन बना लिए थे.
पहला विकेट तीन रन पर ही केएल राहुल के रूप में गिर गया था. मगर इसके बाद डेब्यू कर रहे पृथ्वी शॉ और चेतेश्वर पुजारा के बीच 206 रनों की साझेदारी हुई. पृथ्वी ने 134 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली. जबकि पुजारा ने 86 रन बनाए. अजिंक्य रहाणे 41 रन बनाकर आउट हुए. वहीं विराट कोहली 72 रन बनाकर और पंत 17 रन बनाकर नाबाद लौटे.

पहले दिन के खेल पर सबकी निगाहें डेब्यू कर रहे पृथ्वी शॉ पर रहीं. शॉ ने शुरुआत से ही निडर होकर खेलना शुरु कर दिया था. दबाव से दूर शॉ जिस तरह से खेल रहे थे ऐसा लग रहा था कि कोई अनुभवी बल्लेबाज शॉट लगा रहा है.
बेख़ौफ़ अंदाज़ में बल्लेबाजी करते हुए शॉ ने अपनी पारी में 19 चौके लगाए. उनकी इस शानदार बल्लेबाजी की हर किसी ने तारीफ की है. पृथ्वी की आकर्षक पारी का अंत बिशू की गेंद पर कैच आउट हो कर हुआ.
The post बल्लेबाजी कर रहे विराट कोहली के साथ सेल्फी लेने के लिए मैदान में घुसे दो प्रशंसक, विराट ने किया कुछ ऐसा appeared first on SportzWiki Hindi.