एमएस धोनी, एशिया कप 2018 के बाद से किसी भी तरह का कोई मैच नहीं खेल रहे हैं. उन्होंने अपना आखिरी मैच बांग्लादेश के खिलाफ 28 सितंबर को खेला था.
खाली समय के बावजूद नहीं खेल रहे विजय हजारे वनडे टूर्नामेंट

बता दें, कि वर्तमान समय में एमएस धोनी के पास काफी खाली समय हैं, लेकिन खाली समय होने के बावजूद एमएस धोनी विजय हजारे वनडे टूर्नामेंट नहीं खेल रहे हैं.
बता दें, कि 28 सितंबर के बाद धोनी की घरेलू टीम झारखंड विजय हजारे टूर्नामेंट में तीन मुकाबले खेल चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद एक भी मैच में एमएस धोनी नहीं खेले हैं. हालाँकि, झारखंड की टीम को इस दौरान धोनी की कमी बिल्कुल नहीं खली हैं, क्योंकि उसने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वाटर फाइनल में अपनी जगह बना ली हैं.
14 अक्टूबर को झारखंड के लिए खेल सकते हैं धोनी

हालाँकि, करीबी सूत्रों से खबर आ रही हैं, कि 14 अक्टूबर को झारखंड के होने वाले नॉकआउट मुकाबले में एमएस धोनी खेल सकते हैं.
हालाँकि, झारखंड क्रिकेट बोर्ड के सचिव ने अपने एक बयान में कहा, “धोनी टीम के साथ सितंबर महीने से ट्रेनिंग कर रहे हैं और वह खेल के हर क्षेत्र से जुड़े रहे हैं. वो एक मेंटोर का रोल अदा कर रहे हैं, इसलिए यह बहुत ज्यादा मायने नहीं रखता हैं, कि उनके कद का खिलाड़ी टूर्नामेंट में खेल रहा हैं या नहीं.
वेस्टइंडीज के खिलाफ आयेंगे एक्शन में नजर

भारतीय टीम और वेस्टइंडीज टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद 21 अक्टूबर से पांच मैचों की वनडे सीरीज और तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जायेगी.
वेस्टइंडीज के खिलाफ लिमिटेड ओवर की इस सीरीज में एमएस धोनी एकबार फिर एक्शन में नजर आयेंगे. वेस्टइंडीज जैसी कमजोर टीम के खिलाफ वह एक बार फिर से शानदार फॉर्म में वापस आना चाहेंगे. एशिया कप व इंग्लैंड दौरे में उनका फॉर्म इतना अच्छा नहीं रहा था.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post खराब फॉर्म व खाली समय होने के बावजूद एमएस धोनी नहीं खेल रहे विजय हजारे टूर्नामेंट, फिर बोर्ड ने कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.