Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

यूथ ओलम्पिक : आस्ट्रिया पर भारी पड़ी भारतीय पुरुष टीम

ब्यूनस आयर्स | भारतीय पुरुष टीम ने यहां जारी यूथ ओलम्पिक में सोमवार देर रात खेले गए फाइव ए साइड हॉकी के पूल-बी के मुकाबले में आस्ट्रिया को 9-1 से हरा दिया।

आस्ट्रिया ने मैच का अपना इकलौता गोल पहले हाफ में किया। भारत ने पहले हाफ में चार और दूसरे हाफ में पांच गोल दागे। भारत ने शुरू से ही मैच पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी और लगातार आक्रमण किए।

संजय ने दूसरे मिनट में भारत के लिए पहला गोल किया। एक मिनट बाद ही शिवम आनंद ने शानदार गोल करते हुए भारत का स्कोर 2-0 कर दिया। लगातार हमले कर रही भारत को तीसरा गोल छठे मिनट में मिला जब सुदीप चिरमाकू ने गेंद को नेट में डाला।

काफी प्रयासों के बाद आस्ट्रिया सातवें मिनट में खाता खोलने में सफल रही। उसके लिए यह गोल पॉल ड्रसेनी ने किया। 10वें मिनट के करीब अनांद ने अपना दूसरा और भारत का चौथा गोल किया। भारतीय टीम दूसरे हाफ में भी नहीं रूकी। सुदीप ने दूसरे हाफ की शुरुआत में भारत के लिए पांचवां और अपना दूसरा गोल किया। 13वें मिनट में भारतीय कप्तान विवेक सागर ने अपना खाता खोल भारत को 6-1 से आगे कर दिया।

एक मिनट बाद सुदीप ने अपनी हैट्रिक पूरी की। 17वें मिनट में आनंद भी अपनी हैट्रिक पूरी करने में सफल रहे। मैच के आखिरी पलों में सुदीप ने अपना चौथा गोल दाग भारत को 9-1 से आगे कर दिया और यह विजयी स्कोर साबित हुआ।

The post यूथ ओलम्पिक : आस्ट्रिया पर भारी पड़ी भारतीय पुरुष टीम appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.