इंटरनेट डेस्क। विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में वेस्टइंडीज का क्लीन स्विप कर दिया है। भारतीय टीम अब टेस्ट सीरीज के बाद मेहबान टीम के साथ पांच वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। दो टेस्ट मैचों की सीरीज में भारतीय टीम के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और टीम इंडिया को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया।
विराट ने दिया बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ये बल्लेबाज करेगा ओपनिंग
इस टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम की ओर से 18 साल के युवा ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने डेब्यू किया। पृथ्वी शॉ ने अपने डेब्यू टेस्ट सीरीज में बड़ा कारनामा किया। पृथ्वी शॉ ने इस सीरीज में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और वेस्टइंडीज को 2—0 से मात देने में अहम भूमिका निभाई। उनकी शानदार बल्लेबाजी के कारण ही पृथ्वी शॉ को डेब्यू टेस्ट सीरीज में मैन आॅफ द सीरीज अवॉर्ड से नवाजा गया।
ये हैं वो भारतीय बल्लेबाज जिन्होंने डेब्यू टेस्ट में ही मैन ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड बनाया
इसी शानदार बल्लेबाजी का पृथ्वी शॉ को एक और शानदार ईनाम मिला। पृथ्वी शॉ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला समाप्त होने के बाद जारी रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है। शॉ ने अपनी डेब्यू सीरीज़ में यादगार प्रदर्शन किया। हैदराबाद में 70 और नाबाद 33 रन की दो पारियां खेलने के दम पर वह 13 पायदान ऊपर 60वें स्थान पर पहुंच गए हैं। पृथ्वी शॉ जब अपने टेस्ट पदार्पण में खेलने उतरे तब शॉ 73वीं रैंकिंग स्थान थे।