Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऋषभ पंत ने विराट कोहली को लेकर कही ऐसी बात, जीत लिया करोड़ो क्रिकेट प्रेमियों का दिल

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जाने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए बरकरार रखा है। टीम में चयनकर्ताओं ने ऋषभ पंत के रूप में एकमात्र विकेटकीपर को शामिल किया है।

इंग्लैंड दौरे के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ बरकरार हैं ऋषभ पंत

इंग्लैंड दौरे पर अपने टेस्ट करियर का डेब्यू करने वाले ऋषभ पंत ने वहां पर काफी प्रभावित किया। दिल्ली के इस युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी ने विकेटकीपिंग के साथ ही बल्लेबाजी में भी जबरदस्त प्रभाव छोड़ा।

इंग्लैंड में 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम मैनेजमेंट ने पहले दो टेस्ट मैच के बाद दिनेश कार्तिक को बाहर का रास्ता दिखाकर ऋषभ पंत को जगह दी जिन्होंने आखिरी टेस्ट मैच में शतक लगाकर अपने आपको साबित किया।

खुद में हमेशा सुधार करने की होती है कोशिश

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट टीम में बरकरार रखे जाने के बाद ऋषभ पंत ने इंडिया टीवी के साथ बातचीत करते हुए अपनी राय रखी और कहा कि

“मैं हर विभाग में खुद को सुधारने की कोशिश करता हूं। इसे विकेटकीपिंग या बल्लेबाजी करने में से कोई भी हो। मुझे तो केवल ट्रेन होना है।”

इंग्लैंड के खिलाफ शतक को लेकर बोले पंत

इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच में खेली 114 रनों की पारी को लेकर पंत ने कहा कि” मैं उसमें गेंद की मेरिट के अनुसार खेला। अपने नेचुरल गेम को वापस करना सबसे महत्वपूर्ण है,

Oval Test: Not to work: Rahul-Pant's struggle, defeat of Indian team

“लेकिन आपको अपने दिमाग में परिस्थितियां भी रखनी होती है। जैसा मैंने पिछले टेस्ट मैच में शतक का स्कोर किया था। ये  करीब 150 गेंदों में आया। आप हर गेंद पर आक्रमक नहीं हो सकते हैं।”

कप्तान हो आपके पीछे तो मिलता है आत्मविश्वास

इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में हार के बाद भी भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने ऋषभ पंत की जमकर तारीफ की थी। विराट कोहली के द्वारा अपनी तारीफ को लेकर पंत ने कहा कि

एक युवा खिलाड़ी के तौर पर ये अच्छा लगता है जब आपका कप्तान आपके पीछे हो। ये आपके आत्मविश्वास को बनाता है। इंग्लैंड में बनाए गए शतक के बाद मैं खुद को मिलने वाले मौकों का फायदा उठाने की कोशिश करूंगा।”

विराट कोहली युवाओं के साथ अपने आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के लिए अपने अनुभवों को साझा करते हैं। वो हमें बताते हैं कि हम शुरुआती चरण में अपनी गलतियों को कैसे दूर करें।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post ऋषभ पंत ने विराट कोहली को लेकर कही ऐसी बात, जीत लिया करोड़ो क्रिकेट प्रेमियों का दिल appeared first on SportzWiki Hindi.