भारतीय टीम और वेस्टइंडीज की टीम के बीच पांच मैच की वनडे सीरीज का पहला वनडे मैच खेला जा रहा हैं. इस पहले वनडे मैच की प्लेइंग इलेवन में कप्तान विराट कोहली ने युवा चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव को जगह नहीं दी हैं.
कप्तान विराट कोहली का यह फैसला काफी हैरान करता हैं, क्योंकि कुलदीप यादव एक शानदार स्पिनर हैं और वह भारतीय टीम के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन भी कर रहे हैं.
कुलदीप को शानदार फॉर्म के बावजूद किया टीम से बाहर

बता दें, कि एशिया कप में कुलदीप यादव ने भारतीय टीम के लिए शानदार गेंदबाजी की थी. उन्ही की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारतीय टीम एशिया कप 2018 की चैंपियन बन पाई थी.
कुलदीप यादव ने एशिया कप में भारत के लिए 10 विकेट हासिल किये थे. उन्होंने इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका दौरे में भी भारतीय टीम के लिए शानदार गेंदबाजी की थी, लेकिन कप्तान विराट कोहली ने कुलदीप यादव को उनकी शानदार फॉर्म के बावजूद भारतीय टीम से बाहर कर दिया हैं.
पहले भी कर चुके कुलदीप के साथ ऐसा

बता दें, कि कप्तान विराट कोहली ने पहली बार कुलदीप यादव को टीम से ड्राप नहीं किया हैं. पहले भी विराट कोहली कुलदीप यादव को कई बार शानदार प्रदर्शन के बावजूद टीम से ड्राप कर चुके हैं.
इंग्लैंड में 5 विकेट लेने के बावजूद किया था ड्राप

इंग्लैंड में कुलदीप यादव ने पहले टी-20 मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट हासिल किये थे, लेकिन तीसरे टी-20 मैच में विराट कोहली ने कुलदीप यादव को टीम से ड्राप कर दिया था.
इससे पहले भी कई बार कप्तान विराट कोहली, युवा स्पिनर कुलदीप यादव को टीम से ड्राप कर चुके हैं. विराट को चहल और कुलदीप में से ज्यादा भरोसा युज्वेंद्र चहल पर हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post विराट को क्या है कुलदीप से क्या है परेशानी, अच्छे प्रदर्शन के बावजूद कर देते हैं टीम से ड्राप appeared first on SportzWiki Hindi.