क्रिकेट के मैदान में आपने कई खतरनाक गेंदबाजों को देखा है। ऐसे गेंदबाज जिन्होंने अपनी गेंदों की रफ्तार से बल्लेबाजों के होश तक उड़ा दिए। ऐसे कई गेंदबाज रहे जिसमें दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज डेल स्टेन को भी माना जाता है।

डेल स्टेन हैं क्रिकेट जगत के सबसे खतरनाक गेंदबाज
दक्षिण अफ्रीका के रफ्तार के सौदागर डेल स्टेन ना सिर्फ उनके वतन के बल्कि क्रिकेट इतिहास के सबसे तेज गेंदबाजों मे से एक में गिना जाता है। डेल स्टेन भले ही पिछले कुछ समय से टीम से बाहर थे।

लेकिन क्रिकेट के मैदान में एक बार फिर से वापसी करने के साथ ही डेल स्टेन ने ऐसी गेंदबाजी की जिससे बल्लेबाज के पसीनें छूट गए तो वहीं पूरा क्रिकेट जगत भी वाहवाही करने लगा है।
स्टेन गन ने एक ओवर में फेंकी सभी गेंदें 145 किमी/ घंटे की रफ्तार से
हाल के समय में चोट से परेशान रहने वाले डेल स्टेन ने अपने देश की मेजबानी में जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में वापसी की। इस वापसी को डेल स्टेन ने यादगार बना दिया।

डेल स्टेन ने जिम्बाब्वे के खिलाफ इस वनडे सीरीज के दूसरे मैच में एक ओवर की सभी गेंदें 145 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से ज्यादा की फेंकी। स्टेन के द्वारा ऐसी गेंदबाजी देख हर किसी को हैरानी हो रही है।
इस तरह की रफ्तार से डाली डेल स्टेन ने सभी गेंदें
डेल स्टेन ने इस ओवर में पहली गेंद जहां 146 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से डाली तो दूसरी और तीसरी गेंद 148 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से डाली। इसके बाद चौथी गेंद 147 किमी प्रतिघंटे, पांचवी गेंद 150 किमी प्रतिघंटे और अंतिम गेंद 148 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से डालकर हैरान कर दिया।

पिछले करीब 2 साल से लगातार अंदर-बाहर का सामना कर रहे डेल स्टेन की इस तरह की गेंदबाजी देख लग रहा है कि वो 2019 का विश्व कप खेल सकते हैं। और इस तरह की गेंदबाजी कर एक बार फिर से बल्लेबाजों को डरा सकते हैं।
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post क्रिकेट में एक बार फिर वापसी के साथ रफ्तार के सौदागर डेल स्टेन ने डाला ऐसा ओवर जिसकी स्पीड देख हर कोई रह गया हैरान appeared first on SportzWiki Hindi.