Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीरेंद्र सहवाग ने बताया कौन है पाकिस्तान टीम का सचिन तेंदुलकर

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने पाकिस्तान टीम के सचिन तेंदुलकर के बारे में बताया है। उन्होंने पाकिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी को पाकिस्तान टीम का सचिन तेंदुलकर बताया है।

इसके साथ ही उन्हें इस बात का तर्क भी दिया है। भारत के लिए 350 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले सहवाग ने सचिन तेंदुलकर के साथ काफी क्रिकेट खेला है।

क्यों बताया पाकिस्तान टीम का सचिन तेंदुलकर

वीरेंद्र सहवाग ने शाहिद अफरीदी को पाकिस्तान टीम का सचिन तेंदुलकर इसलिए कहा है क्योंकि जैसे सभी टीमें मैच से पहले सचिन को लेकर तैयारी करती थी वैसे ही पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले सिर्फ अफरीदी के बारे में ही बात होती थी।

गल्फ न्यूज़ से बात करते हुए सहवाग ने कहा

“जब मैं पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ खेलने वाला था तो टीम में सभी सिर्फ अफरीदी की ही बात कर रहे थे। खिलाड़ी के रूप में वह पाकिस्तान के सचिन तेंदुलकर हैं और हम सभी उनके के बारे में चर्चा कर रहे थे।”

सहवाग भी चाहते हैं भारत-पाक सीरीज

पाकिस्तान टीम का सचिन तेंदुलकर

वीरेंद्र सहवाग भी सभी भारतीय और पाकिस्तानी फैंस की तरफ भारत और पाकिस्तान के बीच सीरीज होते देखना चाहते हैं। उन्हें उम्मीद है कि दोनों देशों की सरकारें इसपर जरुर बात करेंगी। उन्होंने कहा

“सभी भारत और पाकिस्तान के लोग दोनों देशों के बीच सीरीज होते देखना चाहते हैं। हमलोग क्रिकेटर के तौर पर भी देखना चाहते हैं। उम्मीद है कि दोनों देशों की सरकारें इसपर बात करते सीरीज की शुरुआत करेंगी। पाकिस्तान के साथ मैंने काफी यादगार मैच खेले हैं।”

पाकिस्तान से सहवाग को खास प्यार

भारत के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज का पाकिस्तान से खास रिश्ता रहा है। टेस्ट मैचों में भारत की तरफ से पहला तिहरा शतक सहवाग ने पाकिस्तान के खिलाफ पाकिस्तान में ही बनाया था। उन्होंने 2004 में मुल्तान में 309 रनों की पारी खेली थी। उसके बाद उनका नाम मुल्तान का सुल्तान हो गया।

2006 के पाकिस्तान दौरे पर भी उन्होंने कराची टेस्ट में 254 रनों की पारी खेली थी। सहवाग ने 2005 में पाकिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में भी 201 रनों की पारी खेली थी। वनडे में भी उन्होंने 2005 में पाकिस्तान के खिलाफ कराची में 95 गेंदों पर 108 रनों की पारी खेली थी।

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post वीरेंद्र सहवाग ने बताया कौन है पाकिस्तान टीम का सचिन तेंदुलकर appeared first on SportzWiki Hindi.