स्पोर्ट्स डेस्क। इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट और वनडे सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री को पद से हटाने की मांग तेज़ हो गई थी, लेकिन भारत ने एशिया कप जीतकर इन खबरों पर विराम लगा दिया। अब पूर्व राष्ट्रीय चयनकर्ता सैयद किरमानी ने कुछ ऐसा कह दिया जिससे BCCI भी हैरान हो गया।
उन्होंने कहा है कि एमएसके प्रसाद की अगुवाई वाली चयनसमिति के पास मुख्य कोच रवि शास्त्री और कप्तान विराट कोहली को चुनौती देने के लिए पर्याप्त अनुभव नहीं है। इस पूर्व विकेटकीपर की यह टिप्पणी करुण नायर और मुरली विजय को टेस्ट टीम से बाहर किए जाने को लेकर उठे विवाद के संदर्भ में आई है। नायर और विजय दोनों ने दावा किया है कि टीम से बाहर करने के फैसले से पहले चयनकर्ताओं ने उनसे बात नहीं की, जिसका प्रसाद ने खंडन किया है। जबकि एमएसके प्रसाद ने कहा कि इन दोनों बल्लेबाजों को इसकी जानकारी दी गई थी।
उन्होंने आगे कहा, 'अगर आप मुझसे पूछ रहे हो, तो रवि शास्त्री कोच होने की वजह से मुख्य चयनकर्ता है । वह और कप्तान तथा अन्य सीनियर सदस्य मिलकर चर्चा करते हैं और (वे जो चाहते हैं) उसके बारे में चयनसमिति को अवगत करा देते हैं। ' किरमानी ने कहा, ; इस समय चयनसमिति इन लोगों (शास्त्री और कोहली) के सामने अनुभवहीन है।
यह भी पढ़े:-
भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज के ये दिग्गज हो सकते है वनडे टीम से बाहर!
वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम का स्पिन गेंदबाजी कोच बनना चाहता है यह पूर्व भारतीय खिलाड़ी
Herald