इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान और आॅस्ट्रेलिया के बीच जल्द ही टेस्ट सीरीज का आयोजन होने वाला है। जिसके लिए दोनों टीमें जमकर मैदान में पसीने बहा रही है। दोनों टीमों के बीच दुबई में ये टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। दोनों टीमें दुबई पहुंच गई है। इसी बीच आॅस्ट्रेलिया टीम टेस्ट सीरीज से पहले एक अभ्यास मैच खेल रही है। पाकिस्तान-ए के खिलाफ चार दिवसीय मैच का दूसरा दिन ऑस्ट्रेलिया के लिए अच्छा नहीं रहा। क्योंकि मैदान में क्षेत्ररक्षण करते समय कंगारू टीम के खिलाड़ी मैट रेनशॉ के सिर पर गेंद लगी, जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा।
कंगारू टीम के खिलाड़ी फील्डिंग करते समय शॉर्ट लेग पर तैनात था। इसी दौरान पाकिस्तान ए टीम के बल्लेबाज आबिल अली का एक शॉट सीधे मैट रेनशॉ के सिर पर लगा। रेनशॉ ने तुरंत अपना हेलमेट उतारा और सिर पकड़ कर मैदान पर बैठे गए। कप्तान टिम पेन और मेडिकल स्टाफ ने रेनशॉ को खड़े होने में मदद की। हालांकि रेनशॉ ने हेलमेट जरूर पहना हुआ था लेकिन इसके बावजूद इस ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी को मैदान से बाहर ले जाया गया। इस चोट के कारण ये आॅस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैदान में बल्लेबाजी करने भी नहीं उतारा उनकी जगह मार्नस लाबुनशेन को मौका दिया।
हालांकि मीडिया से पता चला है कि इस आॅस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को कोई दिक्कत नहीं है, वो फिट हैं और पाकिस्तान के खिलाफ पहला टेस्ट वो खेलते दिखेंगे। ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट मैच 7 अक्टूबर को दुबई में खेला जाएगा। जबकि दूसरा टेस्ट अबु धाबी में 16 अक्टूबर से खेला जाएगा।