Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शेन वार्न ने कहा, जिंदगी बचाने की आई बात, तो इस भारतीय बल्लेबाज को भेजूंगा बल्लेबाजी करने

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व लेग स्पिनर शेन वार्न ने एनडीटीवी को एक बयान दिया हैं. जिसमे उन्होंने कहा हैं, कि अगर उनकी जिंदगी बचाने के लिए किसी को बल्लेबाजी के लिए भेजना हैं, तो वह सचिन तेंदुलकर को भेजेंगे.

बचानी हो अपनी जिंदगी तो मैं सचिन को भेजूंगा बल्लेबाजी के लिए

शेन वार्न ने एनडीटीवी से बात करते हुए अपने एक बयान में कहा, “मैं आसानी से इस बात को कह सकता हूं, कि सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा, हमारी पीढ़ी के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज थे.

अगर मुझे मैच के अंतिम दिन अपनी टीम के लिए शतक बनाना हो, तो मैं ब्रायन लारा को बल्लेबाजी करने के लिए भेजूंगा, लेकिन अगर मेरे जीवन को बचाने के लिए किसी बल्लेबाज को भेजना हैं, तो मैं सचिन तेंदुलकर को बल्लेबाजी के लिए भेजूंगा, वह एक वर्ल्ड क्लास प्लेयर हैं. 

सलीम मलिक ने मुझे 200,000 अमेरिकी डॉलर की पेशकश की

अपनी आत्मकथा को लेकर उन्होंने कहा, “किताब मेरे जीवन का एक खाता हैं. जिसमे आप सबकुछ जान सकते हैं. मैं अपनी पुस्तक में पूरी तरह से ईमानदार रहा हूं.

मेरे व्यक्तिगत जीवन के बारे में, मेरे बच्चों के बारे में, मेरे क्रिकेट परिवार के साथ मेरा रिश्ता सब कुछ इस किताब में हैं. विशेष रूप से आईपीएल 2008 के बारे में भी गहराई से मैंने इसमें लिखा हैं. 

सलीम मलिक ने मुझे 200,000 अमेरिकी डॉलर की पेशकश की थी, उन्होंने मुझसे कहा था, कि अगर मैं ऑफ स्टंप से बाहर वाइड गेंद करूँगा तो वह मुझे 200,000 अमेरिकी डॉलर दिलाएंगे.”

भाग्यशाली हूं कि मेरे बच्चों के साथ मेरा अच्छा रिश्ता 

शेन वार्न ने आगे अपने बयान में कहा, “मेरे और पत्नी के तलाक के बाद बच्चों के लिए आसान नहीं था, लेकिन वो अपनी मां और मेरे दोनों के लिए शानदार रहे हैं अब, दिन के अंत में मेरा बच्चों के साथ शानदार रिश्ता है. मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मेरे बच्चों के साथ मेरा अच्छा रिश्ता हैं.

मैंने अपने जीवन में दो बार शादी की, सिमोन के साथ 10 साल रहने के बाद मैंने एलिजाबेथ से शादी की थी, लेकिन दुर्भाग्यवश हैं, कि मेरे यह रिश्ते अंत में खत्म हो गये, लेकिन अब भी हम अच्छे दोस्त हैं. मैं अपने बच्चों के साथ मिलता रहता हूं, जो वास्तव में अच्छा है.”

The post शेन वार्न ने कहा, जिंदगी बचाने की आई बात, तो इस भारतीय बल्लेबाज को भेजूंगा बल्लेबाजी करने appeared first on SportzWiki Hindi.