क्रिकेट में करप्शन को लेकर आईसीसी ने कड़ा रुख अपना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में आईसीसी ने श्रीलंका क्रिकेट टीम पुर खिलाड़ी सनथ जयसूर्या को कुछ दिन पहले ही नोटिस भी भेजा था। उनपर आईसीसी की एंटी करप्शन कोड तोड़ने का आरोप था। अब आईसीसी के अधिकारी की तरफ से बुकी की लेकर एक और खुलासा किया गया है।
ज्यादातर भ्रष्ट बुकी भारतीय
भारतीय क्रिकेट टीम भले ही क्रिकेट के मैदान पर अपना परचम लहरा रही हो, लेकिन आईसीसी की तरफ से भारतीयों पर बड़ा आरोप लगाया गया है। उनके अनुसार भारतीय बुकी दुनिया में सबसे ज्यादा भ्रष्ट हैं।

मिड डे में छपी खबर के मुताबिक एंटी करप्शन यूनिट के अधिकारी एलेक्स मार्शल ने कहा कि भ्रष्टाचार में शामिल ज्यादातर बुकी भारतीय ही हैं। मार्शल इस समय श्रीलंका में बुकी पर नजर रखे हुए हैं।
जयसूर्या से क्यों माँगा गया जवाब
श्रीलंका को विश्व कप विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले सनथ जयसूर्या पर आईसीसी एंटी करप्शन की आर्टिकल 2.4.6 और आर्टिकल 2.4.7 के तहत आरोप लगे हैं। हालाँकि, उनपर फिक्सिंग में शामिल होने का कोई आरोप नहीं है। उनपर जाँच में सहयोग न करने का आरोप है।
2.4.6 में एंटी करप्शन यूनिट द्वारा किए गए किसी भी जांच के साथ सहयोग करने से इनकार करना करना शामिल है। वहीं आर्टिकल 2.4.7 में एंटी करप्शन यूनिट द्वारा किए जा सकने वाले किसी भी जांच को बाधित या देरी करना शामिल है।

क्रिकेट में करप्शन बड़ा मुद्दा
क्रिकेट के खेल में करप्शन बड़ा मुद्दा बना हुआ है। कई बार खिलाड़ियों पर बुकी से संपर्क करने का आरोप लग चुका है। हाल ही में एशिया कप में भी बुकी ने अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद से संपर्क की कोशिश की थी। शहजाद से समझदारी दिखाते हुए तुरंत इसकी सुचना अपने टीम मैनेजमेंट को दी थी। कई भारतीय खिलाड़ियों पर भी बुकी से संपर्क बनाने का आरोप लग चुका है।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post आईसीसी ने भारत पर लगाया गंभीर आरोप, बताया सबसे भ्रष्ट appeared first on SportzWiki Hindi.