छोटे पर्दे का सबसे बड़ा रिएलिटी शो बिग बॉस 12 शुरु हो चुका है. बिग बॉस देखने वालों की हर रात और हर शाम अब इस ही रिएलिटी शो के बारे में चर्चा करके बीतेगी और वे हर दिन इस शो का मजा भी जरूर लेंगे. देखने वालों को तो मजा मिलता है लेकिन इस शो में घर के अंदर रहने वालों को तगड़ी रकम फीस के तौर पर मिलती है. ऐसे में आज हम बताएंगे विवादित गेंदबाज़ श्रीसंत को इस बार बिग बॉस में कितना पैसा मिल रहा है.
एस. श्रीसंत को मिले रहे हैं सबसे कम रूपया

क्रिकेट की दुनिया से अलविदा कहने वाले श्रीसंत को मैच फिक्सिंग के आरोप में सजा मिल चुकी है. अब ये फिल्मों और वेब सीरिज में अपनी पहचान बना रहे हैं, लेकिन अब इन्हें बिग बॉस से बुलावा आ गया. एक हफ्ते की श्रीसंत को 5 लाख रुपये फीस दी जाएगी जो सबसे कम है.
अनूप जलोटा को मिल रहे हैं सबसे ज्यादा रुपये

बिग बॉस-12 के सबसे चर्चित सेलिब्रिटी में अनूप जलोटा का नाम दर्ज है. अनूप जलोटा भजन सम्राट हैं और ये बिग बॉस के सबसे हाईपेड सेलिब्रिटी हैं.
इन्हें एक हफ्ते की लगभग 45 लाख रुपये की फीस दी जाएगी. इन्होंने अपनी 28 साल की गर्लफ्रेंड के साथ घर में प्रवेश किया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इनकी जमकर खिंचाई की जा रही है.
हाल में ही श्रीसंत ने अपने बैन को लेकर बड़ा खुलासा किया था

श्रीसंत ने बिग बॉस में ही बैन को लेकर बात करते हुए कहा कि
“किस तरह पिछले पांच सालों में वह कभी किसी क्रिकेट स्टेडियम में और मैदान में नहीं गए हैं. क्योंकि उन्हें अब तक इसकी अनुमति नहीं मिली है.”
वहीं उन्होंने इमोशनल होते हुए यह बात कही है कि
“उनका बेटा क्रिकेट खेलता है, लेकिन यह उनके लिए अफ़सोस की बात है कि उनके बेटे को भी वह स्कूल के क्रिकेट ग्राउंड में नहीं देख सकते, क्योंकि उन्हें वहां भी एंट्री करने की अनुमति नहीं दी गई है. उन्होंने यहां तक कहा है कि उन्हें दुनिया के किसी भी क्रिकेट ग्राउंड में एंटर करने की इजाजत नहीं दी गई है.”
The post एस श्रीशंत को बिग बॉस में मिल रहे हैं सबसे कम रूपये, जाने कितनी हैं उनकी एक दिन की फ़ीस appeared first on SportzWiki Hindi.