Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मैच जीतने के बाद धोनी ने खलील को दी टिप्स, देखें वीडियो

स्पोर्ट्स डेस्क। सोमवार (29 अक्टूबर) को खेले गए 5 मैचों की वनडे सीरीज के चौथे मुकाबले में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 224 रन से हराकर सीरीज में 2-1 की अजयी बढ़त बना ली है। कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा (167) और अम्बाती रायडू (100) के शतक की मदद से 5 विकेट के नुकसान पर 377 रनो का विशाल स्कोर खड़ा किया है। लेकिन जवाब में मेहमान टीम वेस्टइंडीज टीम मात्र 153 रन पर आलआउट हो गई।

इस मैच में युवा तेज़ गेंदबाज़ खलील अहमद ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खिंचा। उन्होंने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 5 ओवर में 13 रन देकर 3 बड़े विकेट झटके। जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है। वहीं मैच खत्म होने के बाद खलील महेंद्र सिंह धोनी से टिप्स लेते नजर आये। सोशल मीडिया पर इसक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे धोनी खलील को टिप्स देते नजर आ रहे है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। वैसे आपको बता दें कि धोनी अक्सर युवा खिलाड़ियों को टिप्स देते नजर आते रहते है।

वहीं इस मैच में खलील ने मेहमान टीम के मार्लोन सैमुअल्स को आउट करने के बाद उनकी तरफ आक्रामक अंदाज में विकेट का जश्न मनाया। इस पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने उन्हें चेतावनी देते हुए फटकार लगाई है। ICC मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड ने खलील को खिलाड़ियों और सपॉर्ट स्टाफ के लिए कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल-1 के उल्लंघन का दोषी माना है। ICC की तरफ से जारी बयान के अनुसार, खलील ने अपनी गलती भी स्वीकार कर ली है।



Herald