Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

युजवेंद्र चहल ने बताया अपने करियर में महेंद्र सिंह धोनी का महत्व

क्रिकेट टीम में हमेशा सीनियर खिलाड़ी होने जरूरी होते हैं। वह भले ही टीम के कप्तान नहीं होते लेकिन अपने अनुभव से खिलाड़ी और कप्तान की काफी मदद करते हैं। जब महेंद्र सिंह धोनी कप्तान थे, तो उनके पास सचिन तेंदुलकर हुआ करते थे। अब विराट कोहली या रोहित शर्मा भारतीय टीम की कप्तानी करते हैं, तो उनके पास महेंद्र सिंह धोनी हैं। भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने टीम में धोनी के रहने से होने वाले फायदों के बारे में बताया।

सलाह के लिए उनकी तरफ देखता हूँ

भारतीय टीम के युवा लेग स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने पिछले एक साल में कुलदीप यादव के साथ मिलकर भारतीय टीम को कई बड़े जीत दिलाई है। एशिया कप में भी दोनों का प्रदर्शन शानदार रहा था। युजवेंद्र चहल ने अपने इस प्रदर्शन के लिए धोनी को काफी श्रेय दिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए युजवेंद्र चहल ने कहा

“मुझे जब भी मैच में परेशानी होती है या मुझे किसी सलाह की जरुर होती है तो मैं उनकी तरफ देखता हूँ। धोनी भाई के पास समझने की जबरदस्त क्षमता है। वह विकेट के पीछे से ही गेंदबाजी की बॉडी लैंग्वेज देखकर बता देते हैं कि उसे उसे कोई परेशानी है या सलाह की जरूरत है।”

एशिया कप मैच का किया जिक्र

यजुवेंद्र चहल

भारतीय टीम ने एशिया कप सुपर 4 में पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेला था। उस मैच पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाजों ने टीम को अच्छी शुरुआत दी। उस मैच में युजवेंद्र चहल पॉवरप्ले में गेंदबाजी करने आए और अपने पहले ही ओवर इमाम उल हक को आउट कर दिया। इस बारे में चहल ने कहा

“मैच के दौरान रोहित शर्मा ने धोनी भाई से बात की और मुझे पॉवरप्ले में गेंदबाजी करने को कहा। मैंने धोनी भाई की तरफ देखा और उन्होंने मुझे स्टंप पर गेंद रखने की सलाह दी। मैंने वही किया और इमाम उल हक को एलबीडबल्यू कर दिया।”

पहला मौका नहीं जब खिलाड़ी कर रहे धोनी की तारीफ

यह पहला मौका नहीं है जब टीम का कोई खिलाड़ी धोनी की तारीफ कर रहा हो। इससे पहले टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी धोनी को असली कप्तान बताया था। एशिया कप जीत के बाद रोहित शर्मा ने भी जीत में धोनी की भूमिका का जिक्र किया था।

महेंद्र सिंह धोनी भले ही बल्ले से पहले जैसा प्रदर्शन नहीं कर रहे लेकिन आज भी टीम की जीत में उनका अहम योगदान रहता है। मैच के मुश्किल परिस्थितियों में कई बार देखा जाता है कि धोनी की फील्डिंग लगा रहे होते हैं।

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post युजवेंद्र चहल ने बताया अपने करियर में महेंद्र सिंह धोनी का महत्व appeared first on SportzWiki Hindi.