Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मोहम्मद सिराज की माँ ने बताया कैसे उनके बेटे ने उन्हें गलत साबित कर दिया

मोहम्मद सिराज के लिए क्रिकेट करियर की शुरुआत करना आसान नहीं रहा. कल्पना कीजिए पिता ऑटो रिक्शा ड्राईवर, माता घरेलू काम करने वाली. बड़ा बेटा इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा और छोटा बेटा क्रिकेट के जुनून में. इन परिस्थितियों में खेल के जुनून को पीछे छोड़ना पड़ता है. पर मोहम्मद सिराज ने ऐसा नहीं किया और अपने सपने को बनाने में जुटे रहे.

सिराज ने 2015 में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था. इसके 2 साल बाद उन्हें आईपीएल में 2.6 करोड़ में खरीद लिया गया. जिसके बाद सिराज ने भारतीय टीम के लिए टी-20 में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ डेब्यू किया.

सिराज की माँ बेटे की सफलता से खुश 

मिड डे के मुताबित सिराज की माँ ने बताया कि एक समय वह अपने बेटे पर क्रिकेट छोड़ने का दबाव बना रही थीं. उन्होंने कहा

”मैंने क्रिकेट को छोड़ने के लिए उस पर दबाव बनाया. मैं चाहती थी कि वह अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे. पढ़ेगा तो कुछ पैसे भी कमा लेगा. घर पर हमेशा पैसे की समस्या रहती थी और मैं नहीं चाहती थी की सिराज क्रिकेट में अपना समय बर्बाद करे.”

उन्होंने बताया कि

”हम उसके भविष्य को लेकर चिंतित थे. पर मैं विश्वास नहीं कर सकती हूं कि अपने खेल में इतना अच्छा बन गया.” 

सिर्फ सिराज के भाई को मालूम होता कि वह कहां क्रिकेट खेल रहे. सिराज की माँ ने कहा

”जब हम सुबह उठते तो सिराज को खोजते और वह घर से गायब होता. भले ही बारिश हो या मौसम ख़राब वह क्रिकेट खेलता. क्रिकेट उसका एक जुनून है.”

सिराज का माँ सबाना का कहना है कि अब उन्हें ख़राब लगता है कि उन्होंने सिराज को क्रिकेट खेलने से रोका था. उन्होंने बताया

”मुझे बुरा लगता है. मैंने उससे माफ़ी भी मांगी है. मुझे इस बात का अहसास नहीं था कि वह क्रिकेट के जरिए भी एक सफल जीवन जी सकते है. हमारे लिए ये सिर्फ एक खेल था जिंदगी नहीं. पर मुझे गर्व है कि मेरे बेटे ने खेल में करियर बनाया. अल्लाह ने जो मेरे बेटे को प्रतिभा दी उसके लिए मेरा शुक्रिया भी कम है. मैं सिर्फ एक क्रिकेटर की फैन हूँ और वह मेरा बेटा है.”

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post मोहम्मद सिराज की माँ ने बताया कैसे उनके बेटे ने उन्हें गलत साबित कर दिया appeared first on SportzWiki Hindi.