भारतीय टीम को 6 दिसंबर से लेकर 7 जनवरी तक ऑस्ट्रेलिया की धरती में चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी हैं. भारतीय टीम के लिए यह टेस्ट सीरीज काफी महत्वपूर्ण हैं. साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड में मिली हार के बाद किसी भी कीमत पर भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया की धरती में सीरीज नहीं हांरना चाहेगी.
कोहली का प्रदर्शन महत्वपूर्ण

बता दें, कि इसी बीच वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान कार्ल हूपर ने एक बयान दिया हैं. जिसमे उन्होंने कहा हैं, कि अगर भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया की धरती में टेस्ट सीरीज जीतनी हैं, तो विराट कोहली का प्रदर्शन बहुत महत्वपूर्ण हैं.
अगर विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया की धरती में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, तो भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज में जीत मिल सकती हैं.
रहाणे और पुजारा के प्रदर्शन को भी माना अहम

साथ ही अपने बयान में कार्ल हूपर ने कहा हैं, कि अगर भारत को ऑस्ट्रेलिया की धरती में टेस्ट सीरीज में जीत हासिल करनी हैं, तो कोहली के साथ चेतेश्वर पुजारा और और अजिंक्य रहाणे को भी अच्छा प्रदर्शन करना होगा. साथ ही उन्होंने कहा हैं, कि भारतीय टीम को डेविड वार्नर और स्टीवन स्मिथ के ऑस्ट्रेलिया टीम में ना होने का भी फायदा होगा.
ये शब्द कहे कार्ल हूपर ने

वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज कार्ल हूपर ने अपने एक बयान में कहा, “अगर कोहली ऑस्ट्रेलिया में अच्छी तरह से खेलते हैं और पुजारा व रहाणे भी अच्छी तरह से ऑस्ट्रेलिया में खेलते हैं, तो भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया की धरती में सीरीज जीत सकती हैं.
अगर वे लगातार 400 और 450 रन सकते हैं, तो ऑस्ट्रेलियाई को परेशानी होगी. उनके पास स्मिथ और वार्नर भी नहीं हैं, इसलिए वह और भी ज्यादा मुश्किल में पड़ सकते हैं.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
If Kohli plays well and players like Pujara, Rahane come out well, then India has a good chance. If they can put consistent 400 & 450, the Aussies will be in trouble. They don’t have Smith or Warner – Carl Hooper. @CarlHooper_ @sportsflashes #TwitterBlueroom
— SportsFlashesCricket (@SF_Cricket_) October 29, 2018
The post भारत को ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने का मिला ये खास मंत्र appeared first on SportzWiki Hindi.