Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कश्मीर और आतंकी मनन बशीर को लेकर सोशल मीडिया पर हुई गौतम गंभीर और उमर अब्दुल्ला के बीच तीखी बहस

भारतीय टीम से बाहर चल रहे ओपनर बल्लेबाज गौतम गंभीर कश्मीर मुद्दे में हमेशा अपनी बेबाकी से राय रखते हैं. इसी बीच भारतीय टीम के इस क्रिकेटर ने एक बार फिर कश्मीर मुद्दे पर एक ट्वीट किया हैं. दरअसल, शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के कुपावड़ा जिले में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में कश्मीर का आतंकी मनन बशीर अपने एक साथी के साथ मारा गया.

पीएचडी छोड़ हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हुआ था मनन बशीर 

बता दें, कि मनन बशीर एक हाई एजुकेशन का युवा था. वह अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय से पीएचडी छोड़ हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हो गया था. जहां वह आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने लगा.

आतंकी गतिविधियों में लिप्त पाये जाने के कारण ही शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के कुपावड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने आतंकी मनन बशीर को मार गिराया.

मनन बशीर के एनकाउंटर पर गंभीर ने किया ट्वीट 

भारतीय टीम के बल्लेबाज गौतम गंभीर ने मनन बशीर को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा, “हमने एक आतंकवादी की हत्या कर दी और एक कट्टरपंथी प्रतिभा खो दी, उमर अब्दुल्ला महबूबा मुफ़्ती, कांग्रेस, बीजेपी सभी को शर्मिंदगी से अपना सिर झुका देना चाहिए, कि एक युवा किताबों को छोड़ गोली चलने पर मजबूर हुआ.”

उमर अब्दुल्ला ने दिया गंभीर को जवाब 

उमर अब्दुल्ला ने गंभीर को जवाब देते हुए लिखा, “आप उसका गांव तो छोड़िये, उसके जिले का मानचित्र भी आप ढूंढ नहीं पाएंगे और क्या आप ये जानते हैं, कि कश्मीर में क्यों युवा बंदूक उठाने पर मजबूर होते हैं. 

मिस्टर गंभीर आप कश्मीर के बारे में उससे भी कम जानते हैं, जितना मैं क्रिकेट के बारे में जानता हूं. मुझे तो क्रिकेट के बारे में कुछ भी पता नहीं हैं.” 

गंभीर ने फिर ट्वीट करते हुए लिखा,

“उमर अब्दुल्ला आपकों नक्शे के बारे में ज्यादा बात नहीं करनी चाहिए, आप कश्मीर को पाकिस्तान से मिला मेरे देश के मानचित्र को बदलने में तुले हैं! आप बाहर निकले और बताएं, कि आपने या आपके साथी नेताओं ने कश्मीरी युवाओं को शामिल करने के लिए क्या किया हैं. 

इसके बाद फिर उमर अब्दुल्ला ने लिखा, “अभी हफ्ताभर नहीं हुआ हैं.मेरे दो साथियों की आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी. मेरी पार्टी ने 1988 से हजारों वरिष्ठ और जूनियर कार्यकर्ताओं को खो दिया हैं. मुझे राष्ट्रवाद और बलिदान पर किसी के लेक्चर की आवश्यकता नहीं हैं.”

गंभीर ने फिर उमर को करारा जवाब देते हुए लिखा, “आप अकेले नहीं हैं उमर अब्दुल्ला आप जैसे अधिकांश राजनेता अपने आपकों दर्पण दिखाना पसंद नहीं करते हैं और यही कारण हैं, कि मेरे देश का खून बह रहा हैं.

राष्ट्रवाद और बलिदान को वास्तविक चरित्र के पुरुषों की आवश्यकता हैं. आप जैसे सोशल मीडिया पर 280 शब्दों की सीमा में मुंह चलाने वालो की नहीं.”

यहाँ देखे गंभीर और उमर अब्दुल्ला के ट्वीट 

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post कश्मीर और आतंकी मनन बशीर को लेकर सोशल मीडिया पर हुई गौतम गंभीर और उमर अब्दुल्ला के बीच तीखी बहस appeared first on SportzWiki Hindi.