Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पति संग सानिया मिर्जा ने उठाया राजस्थानी थाली का लुफ्त

इंडियन टेनिस की बेहतरीन स्टार खिलाड़ी कही जाने वाली सानिया मिर्जा मां बनने वाली हैं. और इसी महीने वो एक बच्चे को जन्म देगी. लेकिन इससे पहले स्टार खिलाड़ी की एक अपने पति के साथ फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर बड़ी वायरल हो रही हैं. जिसमे ये दोनों पति पत्नी राजस्थानी थाली का लुफ्त उठाते हुए दिखाई दे रहे हैं.


दोनों खिलाड़ियों ने उठाया राजस्थानी थाली का लुफ्त

पाकिस्तान के क्रिकेट खिलाड़ी शोएब और भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा पति पत्नी हैं. इन दोनों लोगो ने अपने परिवार के साथ मिलकर राजस्थानी थाली का मज़ा लिया. एक रेस्टोरेंट में बैठे ये दोनों एक साथ केक काटते हुए भी दिखाई दे रहे हैं. इन दौरान में जहां शोएब ने मैरून कलर की टी-शर्ट पहनी हुई हैं. तो वही सानिया पीले कलर के कुर्ते में दिखाई पड़ रही हैं. इस दौरान इन दोनों ने सभी लोगों के साथ अपने फोटो भी खिचवाये.


2010 में हुई दोनों की शादी

बता दे इन दोनों खिलाड़ियों ने 2010 में एक दूसरे के साथ निकाह कर लिया था. जहाँ सानिया भारतीय खिलाड़ी हैं. तो वही शोएब पाकिस्तानी क्रिकेटर.  दोनों को अपनी शादी के समय कई सारे जवाबो से गुजरना पड़ा कई लोगों ने जहां सोशल साइट्स पर सानिया की आलोचना की. तो वही शोएब को भी काफी जवाब देने पड़े. लेकिन इन दोनों खिलाड़ियों ने इन सभी चीज़ों से निपटते हुए एक दूसरे से प्यार किया और दोनों 9 साल से एक साथ रह रहे हैं.

सोशल मीडिया पर सिखाया सबक

कई सारे लोगों की सोच के मारे सानिया खुद भी चिढ़ती हुई दिखाई देती थी. लेकिन कई बार इस भारतीय खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर उन लोगों को सबक सिखाया. जिन लोगों ने सानिया की शादी पर सवाल उठाया या उनकी चॉइस के बारे में किसी ने कुछ कहा, लेकिन लोगों ने इसके बाद भी उनका पीछा नहीं छोड़ा.


एशिया कप के दौरान हुई परेशान
सानिया खुद भी एशिया कप के समय परेशान हो गयी थी. जब उनसे उनके एक फैंस ने ट्वीट के जरिये पूछ लिया था, कि भारत और पाकिस्तान के मैच में वह किस टीम को स्पोर्ट करेंगी. भारतीय होने की वजह से भारत को या पकिस्तान में शादी होने की वजह से पाक को. उस प्रश्न से उस समय सानिया काफी ज्यादा गुस्सा हो गयी थी. और उन्होंने उसका जवाब देते हुए लिखा कि,”आप प्रेग्रैंट महिला को तो छोड़ दो.”

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post पति संग सानिया मिर्जा ने उठाया राजस्थानी थाली का लुफ्त appeared first on SportzWiki Hindi.