Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

राजस्थान के इन दो जिलों में क्रिकेट अकादमी खोलेंगे महेन्द्र सिंह धोनी

खेल डेस्क। भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी अब जल्द ही राजस्थान की राजधानी जयपुर और अलवर जिले में क्रिकेट अकादमी खोलने वाले हैं। इस अकादमियों से प्रदेश के युवाओं को क्रिकेट के लिए बड़ा प्लेटफार्म उपलब्ध हो सकेगा।

विजय हजारे ट्रॉफी: पृथ्वी शॉ की तूफानी पारी से फाइनल में पहुंचा मुंबई

मीडिया में चल रही खबरों की माने तो टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके महेन्द्र सिंह धोनी सहयोगी मिहिर दिवाकर बुधवार को अलवर के किशनगढ़ बास इलाके में क्रिकेट अकादमी के लिए जगह देखने आए। बताया जा रहा है कि अकादमी एमएस धोनी क्रिकेट अकादमी के नाम से खोली जाएगी।

इन तीन भारतीय खिलाड़ियों को एडिलेड टेस्ट की अन्तिम एकादश में देखना चाहते हैं सुनील गावस्कर

पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के दोस्त एवं बिजनेस पार्टनर मिहिर दिवाकर ने बताया कि राजस्थान में सबसे पहले अलवर और जयपुर में क्रिकेट अकादमी शुरू करने का उनका प्लान है। क्रिकेट अकादमी से युवाओं को अब राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट खेलने का मौका प्राप्त हो सकेगा।

पाकिस्तान ने किया ऑस्ट्रेलिया को केवल 145 रन पर ढेर

उन्होंने बताया कि एमएस धोनी क्रिकेट अकादमी की देशभर में अभी 15 शाखाएं है जबकि दो शाखाएं सिंगापुर एवं दुबई में संचालित है। पूर्व क्रिकेटर दिवाकर ने बताया कि क्रिकेट अकादमी के लिए राजस्थान के अलवर में जमीन चिन्हित करने का काम चल रहा है। जबकि राजधानी जयपुर में भी जमीन तय हो चुकी है।

...तो इस कारण गब्बर की पत्नी आयशा हमेशा नजर आती हैं कैप में

गौरतलब है कि पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने बाद अब अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर केवल समिति ओवरों के मैच ही खेलते हैं। हाल ही में उन्होंने एशिया कप में टीम इंडिया की ओर से हिस्सा लिया था।