बता दें, कि पाकिस्तान में भी एमएस धोनी के बड़ी संख्या में प्रशंसक हैं और इस बात का खुलासा पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद की पत्नी सैयदा खुशबख्त भी अपने एक बयान में कर चुकी हैं.
एमएस धोनी एक ऐसे क्रिकेटर हैं, जो सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व क्रिकेट में काफी लोकप्रिय हैं. बता दे, कि जितना प्यार धोनी को भारत में किया जाता हैं. उतना ही प्यार उन्हें और देशों में भी किया जाता हैं.
पाकिस्तान में भी बड़ी संख्या में एमएस धोनी के प्रशंसक

जब सरफराज अहमद पाकिस्तान टीम के नये-नये कप्तान बने थे. तब धोनी की तारीफ करते हुए सरफराज अहमद की पत्नी सैयदा खुशबख्त ने अपने बयान में कहा था,कि
“धोनी ने कई मौकों पर अपनी टीम की विपरीत परिस्थतियों से लड़कर जीत दिलाई हैं. मेरे पति भी उनसे कई चीजें सीखे हैं. पूरा पाकिस्तान ही उन्हें काफी पसंद करता हैं.”
साक्षी धोनी के भी बांधे थे तारीफों के पुल

आपकों बता दें, कि सरफराज अहमद की पत्नी सैयदा खुशबख्त ने धोनी की पत्नी साक्षी की भी जमकर तारीफ करते हुए अपने बयान में कहा था, कि
“धोनी के लिए साक्षी एक लकी चार्म की तरह हैं. मेरे दिल में उनके लिए बड़ा सम्मान हैं. पता नहीं जब उनसे मेरी मुलाकात होगी, तो मैं क्या करुँगी. शायद मैं उस समय उतनी खुश हुंगी, कि मेरे पास बोलने को भी शब्द नहीं होंगे.”
इस वजह हैं धोनी के करोड़ो प्रशंसक

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने क्रिकेट इतिहास में कई शानदार उपलब्धियां अपने नाम की है. एमएस धोनी ने भारतीय टीम को साल 2011 का विश्व कप जीताया.
वहीं धोनी ने भारतीय टीम को साल 2007 के टी-20 विश्वकप में भी जीत दिलाई थी और साल 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी में भी जीत दिलाई थी. धोनी के नाम अनगिनत उपलब्धियां है. जिसके चलते उनके करोड़ो क्रिकेट प्रशंसक बन गये है.
The post सरफराज अहमद की पत्नी ने कहा इस भारतीय खिलाड़ी को पसंद करता हैं पूरा पाकिस्तान appeared first on SportzWiki Hindi.