Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली का खुलासा, आईपीएल के दौरान ऋषभ पंत और उनके बीच हुई थी ये बात

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और विकेटकीपर ऋषभ पंत के बीच इस आईपीएल में के दौरान एक बकाया देखने को मिला था। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच मैच के दौरान पंत ने विराट कोहली को आउट करने के लिए गेंद से कुछ कहा। इसके बाद बैटिंग कर रहे कोहली ने पीछे मुड़कर पंत से पूछा। इसके बाद दोनों खिलाड़ी मुस्कुराने लगे।

कोहली ने किया खुलासा

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने स्टार स्पोर्ट्स पर दिए एक इंटरव्यू में उस दिन की बात का खुलासा किया। कोहली ने बताया कि पंत बार- बार उन्हें आउट करने के लिए चिल्ला रहे थे। फिर कोहली ने उनसे पूछ लिया कि आउट तो गेंदबाज को करना है फिर तुम क्यों चिल्ला रहे।

इसके बाद पंत ने जबाव दिया कि यह मेरा काम है और मैं तो करूंगा ही। इसके बाद दोनों ही खिलाड़ी मुस्कुराने लगे। इस बात का वीडियो उस समय काफी वायरल भी हुआ था।

आज दोनों ने बनाई 133 की साझेदारी

वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में पंत और कोहली ने 133 रनों की साझेदारी बनाई। इस साझेदारी में 92 रन ऋषभ पंत के ही थे। उन्होंने 84 गेंदों में 8 चौके और 4 छक्के की मदद से यह पारी खेली। हालाँकि, वह शतक पूरा करने से चूक गए।

दूसरी तरफ पंत की बल्लेबाजी के दौरान विराट कोहली दूसरे छोड़ कर खड़े रहे। उन्होंने सिर्फ सिंगल लेकर पंत को रन बनाने का मौका दिया।

आईपीएल से पहले कोहली ने खिलाड़ी को समझाया था

आईपीएल से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने खिलाड़ियों को समझाया था कि कोई भी आईपीएल के दौरान आपस में न भिड़े। इससे टीम के बारे में अच्छा मैसेज नहीं जाता।

वहीं विराट कोहली ही कुछ साल पहले आईपीएल मैच के दौरान अपने सीनियर खिलाड़ी गौतम गंभीर से भिड़ गए थे। इन दोनों को अलग करने के लिए दूसरे खिलाड़ियों को भी बीच में आना पड़ा था।

देखिए विराट कोहली और ऋषभ पंत का वीडियो

 

The post विराट कोहली का खुलासा, आईपीएल के दौरान ऋषभ पंत और उनके बीच हुई थी ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.