पांच मैच की वनडे सीरीज का पांचवा और अंतिम वनडे मैच त्रिवेंद्र्पुरम में खेला जाना हैं. इस वनडे मैच मैच में भारतीय टीम एक बड़े बदलाव के साथ उतर सकती हैं.
दरअसल, भारतीय टीम इस मैच में ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन को ड्राप कर सकती हैं और उनकी जगह किसी अन्य बल्लेबाज को अपनी टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकती हैं.
धवन सीरीज में बना पाये हैं मात्र 106 रन

भारतीय टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने सीरीज के खेले अबतक के 4 मैचों में 26.50 की औसत व 87.60 के स्ट्राइक रेट के साथ मात्र 106 रन ही बनाये हैं. शिखर धवन इस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद उनका पांचवे वनडे मैच की प्लेइंग इलेवन में खेलना बहुत ही ज्यादा मुश्किल नजर आ रहा हैं.
केएल राहुल को मिल सकता है मौका

बता दें, कि शिखर धवन की जगह केएल राहुल को मौका मिल सकता है. केएल राहुल भी एक स्पेशलिस्ट ओपनर बल्लेबाज हैं और वह भी इस सीरीज में एक भी मैच नहीं खेल पाये हैं.
भारतीय टीम मैनेजमेंट त्रिवेंद्र्पुरम में खेले जाने वाले पांचवे वनडे मैच में शिखर धवन की जगह केएल राहुल को प्लेइंग इलेवन में मौका दे सकते हैं.
केएक राहुल को अबतक सीरीज के एक भी वनडे मैच में खेलने का मौका नहीं मिला हैं, लेकिन पांचवे वनडे मैच में उनके खेलने की संभावना बहुत ज्यादा हैं.
ऐसा रहा है राहुल का अबतक का वनडे प्रदर्शन

बता दें, कि केएल राहुल अपने आप को टी-20 और टेस्ट टीम के लिए तो साबित कर चुके हैं, लेकिन वनडे क्रिकेट करियर उनका कुछ खास नहीं रहा हैं.
वह अबतक भारतीय टीम के लिए कुल 13 मैच खेले हुए हैं. जिसमे उन्होंने 35.22 की औसत से 317 रन बनाये हुए हैं. वह वनडे क्रिकेट में एक शतक व दो अर्धशतक लगा चुके हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post शिखर धवन पांचवें वनडे में हो सकते हैं ड्राप, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका appeared first on SportzWiki Hindi.