Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टेस्ट में पार्थिव पटेल की वापसी, एमएसके प्रसाद ने कही ये बात तो पार्थिव भी हुए भावुक

भारतीय क्रिकेट टीम की चयन समिति ने शुक्रवार देर रात को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेली जाने वाली 4 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया के मुश्किल दौरे को देखते हुए चयनकर्ताओं ने बड़ी सावधानी के साथ 17 सदस्यीय भारतीय टीम का चयन किया है।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 4 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए पार्थिव पटेल को वापसी का टिकट

इस टीम में जहां कुछ खिलाड़ियों की छुट्टी कर दी गई है तो वहीं कुछ खिलाड़ी एक बार फिर से वापसी करने में सफल रहे। वापसी करने की लिस्ट में एक हैं विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल….

गुजरात के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल के लिए माना जा रहा था कि शायद उनका इंटरनेशनल करियर खत्म हो चला है लेकिन चयनकर्ताओं ने दुलीप ट्रॉफी में उनके प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए एक बार फिर से मौका दिया है।

पार्थिव पटेल को दो टेस्ट सीरीज के बाद मिला मौका

भारतीय टीम के टेस्ट फॉर्मेट के रेगुलर विकेटकीपर बन चुके रिद्धीमान साहा की चोट अभी तक सही नहीं हुई है ऐसे में चयनकर्ताओं ने युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के अलावा दिनेश कार्तिक पर पार्थिव पटेल को तरजीह दी ।

पार्थिव पटेल को इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के साथ ही अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में टीम में शामिल नहीं किया था। उससे पहले पार्थिव पटेल को दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जरूर जगह मिली थी।

पार्थिव की वापसी पर एमएसके प्रसाद की राय

इस अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज को फिर से टीम में जगह देने को लेकर मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने अपनी प्रतिक्रिया दी। एमएसके प्रसाद ने कहा कि

इन्हें अफगानिस्तान और इंग्लैंड के खिलाफ नहीं चुना गया। लेकिन इसके बाद उन्होंने दुलीप ट्रॉफी में खेले उन्होंने वहां अच्छी बल्लेबाजी औक कीपिंग की। हम युवाओं और अनुभव को लाए हैं। हम उनसे यही चाहते हैं क्योंकि ये एक बहुत ही उच्च स्तर की सीरीज होगी। वो टॉप ऑर्डर में कहीं भी बल्लेबाजी कर सकते हैं। इन सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए हमने उन्हें चुना।”

टीम में चुने जाने पर पार्थिव ने भी खुशी जताते हुए ट्वीट किया और लिखा कि “भगवान की कृपा”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टेस्ट में पार्थिव पटेल की वापसी, एमएसके प्रसाद ने कही ये बात तो पार्थिव भी हुए भावुक appeared first on SportzWiki Hindi.