Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इन पांच कारणों से विराट कोहली, बॉलीवुड में भी कर सकते हैं जबरदस्त सफलता हासिल

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली क्रिकेट की दुनिया में मौजूदा समय में बेताज बादशाह है। विराट कोहली की बल्लेबाजी का वर्तमान में तो कोई तोड़ नहीं है। विराट कोहली ना सिर्फ बल्लेबाजी बल्कि कप्तानी में भी सफलता के झंडे गाड़ रहे हैं।

5 कारणों से विराट कोहली बॉलीवुड में भी हो सकते हैं सफल

क्रिकेट के मैदान में तो विराट कोहली हर दिन के साथ अपने नाम सफलता की फेहरिस्त खड़ी करते जा रहे हैं। लेकिन क्या आपको लगता है कि विराट कोहली क्रिकेट के साथ ही बॉलीवुड जगत में भी नाम कर सकते हैं।

तो आज हम आपको बताते हैं ऐसे पांच कारण जिससे अगर विराट कोहली का नाम क्रिकेट जगत में में जिस तरह का दम दिखा रहा है वैसा ही वो बॉलीवुड में भी छा सकते हैं।

युवाओं के दिलों की धड़कन हैं कोहली

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इन दिनों भारतीय युवाओं के सबसे बड़े आइकन हैं। विराट कोहली को भारत की यूथ जनरेशन दिलों जान से चाहती है।

आज हर कोई युवा विराट कोहली को पसंद करता है यानि कह सकते हैं कि युवाओं का दिल विराट कोहली के लिए धड़कता है। वो चाहे लड़कियां हो या लड़के हर कोई विराट कोहली को पसंद करता है।

पत्नी अनुष्का शर्मा की बॉलीवुड सफलता का मिलता साथ

विराट कोहली ने बॉलीवुड की अदाकारा अनुष्का शर्मा से पिछले साल के अंत में शादी रचायी। अनुष्का शर्मा बॉलीवुड का एक सफलतम चेहरा रहा है। जिन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं।

ऐसे में अनुष्का शर्मा की सफलता का साथ विराट कोहली को जरूर मिल सकता है। अनुष्का शर्मा विराट कोहली के बॉलीवुड में करियर बनाने के लिए काफी कुछ कर सकती है तो विराट कोहली बॉलीवुड में हिट हो सकते हैं।

फिटनेस में विराट कोहली का नहीं है कोई जवाब

आज विराट कोहली के क्रिकेट के मैदान में सफलता का सबसे बड़ा राज उनकी जबरदस्त फिटनेस को माना जा सकता है। विराट कोहली मौजूदा क्रिकेटरों में सबसे फिट खिलाड़ी माने जाते हैं।

अपनी फिटनेस को लेकर विराट कोहली जिम में जमकर पसीना बहाते हैं। तो वहीं खान-पान में भी बहुत ही खास ख्याल रखते हैं। और इसी तरह की फिटनेस की आवश्यकता बॉलीवुड में होती है जो कोहली में पहले से है।

एड वर्ल्ड में विराट कोहली ने किया है कमाल

विराट कोहली इस समय कई तरह के विज्ञापन करते हैं। विराट कोहली के पास एक दर्जन से भी ज्यादा विज्ञापन है। इसमें उनकी एक्टिंग बहुत ही जबरदस्त कही जा सकती है।

हर एक एड के हिसाब से विराट कोहली ने एक्टिंग को बखूबी अंजाम दिया है जैसे कि कोई वास्तविक एक्टर इसे कर रहा हो। इस कारण से इनके बॉलीवुड में सफल होने के लिए ज्यादा मुश्किलें तो नहीं आ सकती हैं।

गुड लुकिंग फेसकट

विराट कोहली एक बेहतरीन क्रिकेटर हैं इसमें तो कोई शक नहीं है साथ ही गुड लुकिंग में भी विराट कोहली जबरदस्त हैं। विराट कोहली का जो फेसकट है वो एक बेहतर बॉलीवुड एक्टर की तरह ही है।

तभी तो इस दिग्गज खिलाड़ी के चेहरे को देख लाखों लड़किया दीवानी हैं। विराट कोहली पर इस तरह से दीवानी लड़कियों से साबित होता है कि विराट कोहली का चेहरा बॉलीवुड एक्टर पर फिट बैठता है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post इन पांच कारणों से विराट कोहली, बॉलीवुड में भी कर सकते हैं जबरदस्त सफलता हासिल appeared first on SportzWiki Hindi.