Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

केदार जाधव की चोट को लेकर आई बड़ी अपडेट, वेस्टइंडीज के खिलाफ बाकी बचे वनडे को लेकर चयनकर्ताओं ने लिया ये फैसला

भारतीय टीम के स्पिन ऑलराउंडर केदार जाधव एशिया कप 2018 के फाइनल मैच में चोटिल हो गये थे. अपनी हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण वह वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरूआती दो वनडे मैचों की टीम में शामिल नहीं हो पाये थे, लेकिन इस बीच केदार जाधव की चोट को लेकर एक बड़ी अपडेट आई हैं.

चयनकर्ताओं के कहने पर इंडिया ए की प्लेइंग इलेवन में किया गया जाधव को शामिल 

बता दें, कि अंतिम तीन वनडे मैचों की टीम का ऐलान करने से पहले भारतीय टीम के चयनकर्ता केदार जाधव की फिटनेस देखना चाहते हैं. केदार जाधव की फिटनेस देखने के चलते चयनकर्ताओं ने उन्हें देवधर ट्रॉफी में आज गुरूवार को इंडिया ए की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया हैं.

बता दें, कि केदार जाधव इंडिया ए की टीम में पहले शामिल नहीं थे, लेकिन बीच टूर्नामेंट में चयनकर्ताओं के कहने पर भारतीय टीम के इस स्पिन ऑलराउंडर  को शामिल किया गया हैं.

मैच के दौरान फिट दिखे तो अंतिम तीन वनडे के लिए होंगे टीम का हिस्सा 

चयनकर्ता देवधर ट्रॉफी के मैच से उनका फिटनेस टेस्ट लेना चाहते हैं. अगर इस मैच के दौरान वह फिट नजर आये, तो जरुर वह अंतिम तीन वनडे मैचों के लिए भारतीय टीम में चुने जायेंगे. भारत और वेस्टइंडीज का तीसरा वनडे मैच 27 अक्टूबर को खेला जाना हैं.

विराट भी बता चुके है केदार को टीम का अहम हिस्सा 

बता दें, कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली भी केदार जाधव को टीम का अहम हिस्सा मानते हैं. उन्होंने अपने एक बयान में कहा था, कि केदार जाधव और हार्दिक पांड्या विश्व कप 2019 के लिए टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं, क्योंकि इन दोनों खिलाड़ियों के टीम में रहने से बैलेंस मिलता हैं.

बता दें, कि हार्दिक पांड्या भी एशिया कप 2018 के दौरान चोटिल हो गये थे. वहीं भारत के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ भी चोटिल हैं. उनकी चोट का एमआरआई स्कैन किया गया हैं और चिकित्सकों ने उन्हें कुछ सप्ताह आराम की सलाह दी हैं.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

 

 

The post केदार जाधव की चोट को लेकर आई बड़ी अपडेट, वेस्टइंडीज के खिलाफ बाकी बचे वनडे को लेकर चयनकर्ताओं ने लिया ये फैसला appeared first on SportzWiki Hindi.