Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पृथ्वी शॉ की लगातार वीरेन्द्र सहवाग के साथ तुलना को लेकर गौतम गंभीर की बेबाक राय, तुलना करने वालों को दी ये नसीहत

मुंबई के युवा प्रतिभाशाली बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को वेस्टइंडीज के खिलाफ राजकोट में खेले गए पहले टेस्ट में डेब्यू का मौका मिला। डेब्यू पर ही पृथ्वी शॉ ने शानदार पारी खेल हर किसी को अपनी ओर आकर्षित किया।

पृथ्वी शॉ की वीरेन्द्र सहवाग के साथ तुलना पर बोले गौतम गंभीर

पृथ्वी शॉ ने अपने डेब्यू पर जिस अंदाज में शतक जड़ा उसके बाद तो कई लोग उनकी तुलना पूर्व दिग्गज भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग के साथ कर रहे हैं।

पृथ्वी शॉ को अब तो भारतीय टीम के लिए भविष्य में वीरेन्द्र सहवाग जैसे बनने वाली जैसी कई तरह की बाते होने लगी है। लेकिन भारतीय टीम में वीरेन्द्र सहवाग के पूर्व साथी गौतम गंभीर ने इस तुलना को गलत ठहराया है।

वीरू के साथ पृथ्वी की तुलना करने से पहले सोचना चाहिए दो बार- गंभीर

गौतम गंभीर ने साफ कहा कि कि पृथ्वी शॉ की वीरेन्द्र सहवाग के साथ तुलना करने से पहले दो बार सोचने की जरूरत है। गंभीर ने इंडिया टीवी से बातचीत के दौरान कहा कि

जो तुलना कर रहा है उनको तुलना से पहले दो बार सोचना चाहिए। आखिरकार आपको किसी से किसी की तुलना नहीं करनी चाहिए। उन्होंने(पृथ्वी शॉ) अपने करियर को शुरू कर दिया है और अभी उनको लंबा सफर तय करना है। मैंने कभी तुलना में विश्वास नहीं किया।

पृथ्वी ने अभी तो किया है करियर शुरू, वीरू ने खेले हैं 100 टेस्ट

गंभीर ने आगे इस बात को लेकर कहा कि उनकी (पृथ्वी) अपनी व्यक्तिगतता है और सहवाग की अपनी व्यक्तिगतता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की है और सहवाग जैसे खिलाड़ी ने 100 से ज्यादा टेस्ट मैच खेले हैं।

जाहिर है पृथ्वी एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। वो इतने प्रतिभाशाली है यही कारण है कि वो वहां पर हैं। महत्वपूर्ण बात तो ये है कि उन्होंने अपने करियर को तो बड़े अच्छे नोट पर शुरू किया है लेकिन उसके इंतजार करने के लिए बहुत मुश्किल चुनौतियां होंगी।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post पृथ्वी शॉ की लगातार वीरेन्द्र सहवाग के साथ तुलना को लेकर गौतम गंभीर की बेबाक राय, तुलना करने वालों को दी ये नसीहत appeared first on SportzWiki Hindi.