खेल डेस्क। बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह अभी भारतीय टीम से बाहर हैं। वह टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए विजय हजार ट्रॉफी में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
इसी कारण वह मीडिया की सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच ने इस विस्फोटक बल्लेबाज की एक कमजोरी का खुलासा किया है।
INDvsWI: पहले दिन का खेल समाप्त, भारत ने बनाए चार विकेट पर 364 रन
बॉलीवुड अभिनेत्री हेजल कीच ने एक शो के दौरान इस बात का खुलासा किया है। शो के दौरान हेजल कीच ने युवराज की एक व्यक्ति के तौर पर कमजोरी के बारे में बताते हुए कहा कि युवराज सिंह किसी को भी बुरा नहीं बोलते हैं। बस यही उनकी सबसे बड़ी कमजोरी है।
अब इंदौर में नहीं बल्कि यहां पर खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज दूसरा वनडे
हालांकि युवराज की यह बात बॉलीवुड अभिनेत्री कीच को अच्छी भी लगती है। इस दौरान हेजल ने अपने पति के साथ रोमांस, कॅरियर, शादी के बाद के अनुभवों सहित कई मुद्दों पर बात की।
इस गेेंदबाज ने बनाया सबसे अधिक उम्र में हैट्रिक बनाने का विश्व रिकॉर्ड
भारतीय सिक्सर किंग युवराज सिंह और बॉलीवुड अभिनेत्री हेजल कीच का विवाह साल 2016 में हुआ था। लगभग एक साल से अधिक समय से राष्ट्रीय टीम से बाहर चल रहे युवराज सिंह विजय हजारे ट्रॉफी में पंजाब की ओर से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने इस टूर्नामेंट एक मैच में रेलवे के खिलाफ 121 गेंदों पर 96 रन की पारी खेली थी। इस पारी में उन्होंने पांच छक्के लगाए थे।