इंडियन टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज रहे सैयद किरमानी वैसे तो भारतीय युवा खिलाडी रिषभ पंत की बेहतरीन बल्लेबाजी से काफी ज्यादा खुश हैं, लेकिन वो उनके स्कोर को शतक में न बदल पाने से नाराज भी हैं.

न्यू इंडियन एक्सप्रेस से बात करते वक्त उन्होंने कहा कि,
“पंत के खेलने का तरीका काफी ज्यादा नया सा लगता हैं. उसका इस खेल को खेलने का अपना तरीका बिल्कुल भी नहीं बदलना चाहिए. क्योंकि इससे उसको परेशानी का सामना करना पड़ सकता हैं. हाँ, लेकिन उसको एक पारी को बड़े स्कोर के साथ खलेने की कला सीखनी चाहिए. उनके लिए इसका सबसे बड़ा उदाहण कोहली है। क्योंकि जब कोहली सेट हो जाता हैं, तब वो शतक भी लगा देता हैं. अपने खेल के ऊपर इतना काम करने के बाद आपको शतक लगाने से चूकना नहीं चाहिए.”
महेंद्र सिंह धोनी से की पंत की तुलना

राजकोट टेस्ट के दौरान ऋषभ पंत ने 84 गेंदो पर 92 रनों की शानदार पारी खेली थी, लेकिन वो शतक नहीं लगा पाए. जिसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज रहे सैयद किरमानी ने पंत की तुलना महेंद्र सिंह धोनी से कर दी और उन्होंने कहा कि,
“पंत मुझे धोनी के शुरुआती दिनों की याद दिला देता हैं. महेंद्र गेंद को बेहतरीन तरीके के साथ हिट करता था, लेकिन वो भी उस समय स्टंप के पीछे उतना ज्यादा मजबूत नहीं था, लेकिन उसने अपनी सारी कमियों पर मेहनत की और अब देखो वो कहाँ से कहाँ पहुंच गया.”
उन्होंने आगे बात करते हुए ये भी कहा कि,
“पंत के पास अभी भी काफी समय हैं, लेकिन सबसे जरुरी काम ये हैं कि उसे लगातार रन को इकट्ठा करना हैं, क्योंकि ये टीम से बाहर न जाने का सबसे बेहतरीन तरीका हैं.”

ऋषभ पंत की विकेटकीपिंग कमजोर है
सैयद किरमानी का भी यही मानना हैं कि, ऋषभ पंत की विकेटकीपिंग कमजोर है। राजकोट टेस्ट के दौरान अश्विन के बोलिंग करते समय जब पंत विकेटकीपिंग कर रहे थे. तब साफ़-साफ़ उनकी ये कमजोर कड़ी दिखाई दे रही थी.
उन्होंने ये भी कहा कि
” ऋषभ पंत का स्टंप्स के पीछे का फुटवर्क ज्यादा अच्छा नहीं है. वो गेंद के साथ-साथ नहीं चल पाते बल्कि वो अंतिम समय में छलांग लगाने की सोचते हैं, लेकिन इसको करने में काफी समय लगेगा.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post दिग्गज भारतीय विकेटकीपर सैयद किरमानी ने ऋषभ पन्त को बताया खराब विकेटकीपर, लेकिन इस दिग्गज खिलाड़ी से की तुलना appeared first on SportzWiki Hindi.