इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज के बाद 21 अक्टूबर से पांच वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी।
विजयदशमी के दिन करें ये अचूक उपाय, कभी नहीं होगी धन धान्य की कमी
रवींद्र जडेजा ने लंबे समय बाद एशिया कप में शानदार प्रदर्शन कर भारतीय वनडे टीम में वापसी की है और वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना शानदार प्रदर्शन करने के लिए मैदान में उतरने वाले है। अब जडेजा वेस्टइंडीज के खिलाफ दम दिखाने के लिए तैयार हैं। सर रविन्द्र जड़ेजा वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी सीरीज में एक ऐसा कारनामा कर सकते हैं जो अब तक महान ऑलराउंडर कपिल देव के नाम दर्ज हैं। रविन्द्र जडेजा कैरेबियाई टीम के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज की श्रेणी में आ सकते है। रविन्द्र जड़ेजा इस मामलें में अभी 15 विकेट दूर है। यह सीरीज पांच मैचों की है लिहाजा उनके पास यह रिकॉर्ड बनाने का सुनहरा मौका है।
जड़ेजा से पहले ये रिकॉर्ड भारतीय टीम के पूर्व कप्तान व आॅलराउंडर खिलाड़ी कपिल देव के नाम दर्ज है। आॅलराउंडर कपिल देव ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने करियर में 42 मैच खेले है और 43 बल्लेबाजों को पवेलियन लौटाने में सफल हुए है। जबकि जड़ेजा ने अभी वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए 29 विकेट हासिल किए और इस रिकॉर्ड को तोड़ने से मात्र 15 विकेट दूर है। ऐसे में जड़ेजा के पास कपिल देव के इस रिकॉर्ड की बराबरी या तोड़ने का एक खास मौका है। दूसरे स्थान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामलें अनिल कुंबले दूसरे स्थान पर है। कुंबले ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 41 विकेट चटकाए हैं। उसके बाद हरभजन 33 विकेट लेकर तीसरे स्थान पर है।