Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हार से परेशान पाकिस्तान ने इस खिलाड़ी को दो साल बाद किया टीम में शामिल, जानिये नाम

स्पोर्ट्स डेस्क। पाकिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों बेहद ही ख़राब प्रदर्शन के दौर से गुजर रही है। एशिया कप में भारत और बांग्लादेश से मिली हार के बाद पाकिस्तान टीम के प्रदर्शन की हर तरफ आलोचना हो रही है। अब पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने जा रहा है और सीरीज के लिए टीम का ऐलान भी हो गया है।

पाकिस्तान टीम के चयनकर्ताओं ने इस टेस्ट सीरीज के लिए ऑलराउंडर खिलाड़ी मोहम्मद हफीज को 17 सदस्यीय टीम में चुना है। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, हफीज 7 अक्टूबर से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच से पहले दुबई पहुंचेंगे।

आपको जानकारी में बता दें, हफीज दो साल बाद टीम में लौट रहे हैं। 37 वर्षीय हफीज अभी तक पाकिस्तान के लिए 50 टेस्ट मैच खेल चुके हैं और उन्होंने 39.22 की औसत से 3,452 रन बनाए हैं। हफीज एक अच्छे ऑफ स्पिनर भी हैं , जो जरूरत पड़ने पर टीम को विकेट निकालकर देते है। लेकिन उनके संदिग्ध गेंदबाज़ी एक्शन की वजह उन पर एक से ज्यादा बार बैन लग चुका है।

इस प्रकार है टीम: -
सरफराज अहमद (कप्तान), अजहर अली, इमाम-उल-हक, फखर जमां, बाबर आजम, असद शफीक, हारिस सोहेल, उस्मान सलाहुद्दीन, मोहम्मद रिजवान, फहीम अशरफ, शादाब खान, बिलाल आसिफ, यासिर शाह, मोहम्मद अब्बास, वहाब रियाज, हसन अली, मीर हमजा, मोहम्मद हफीज।

यह भी पढ़े :-

सिर्फ 21 साल की उम्र में रिटायर हुआ यह क्रिकेट खिलाड़ी, एशिया कप में खेलते हुए आया था नजर

सहवाग और अफरीदी को इनसे लगता था सबसे ज्यादा डर, ऐसे हुआ खुलासा



Herald