भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों वेस्टइंडीज की टीम की मेजबानी कर रही है। वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम को तीनों ही फॉर्मेट की सीरीज खेलनी है। लेकिन वेस्टइंडीज की टीम से निपटने के बाद भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ खेल रहे ये तीन खिलाड़ी शायद ही हो ऑस्ट्रेलिया दौरे का हिस्सा
भारतीय टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा इतना आसान नहीं रहने वाला है। नंबर वन टेस्ट टीम को ऑस्ट्रेलिया में पूरी ताकत के साथ उतरना होगा। वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में तो कुछ युवा खिलाड़ी खेल रहे हैं।

लेकिन ऑस्ट्रेलिया दौरे की महत्वता देखते हुए भारतीय टीम मैनेजमेंट ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर युवा खिलाड़ियों को शायद ही टीम में रखे। तो हम आपको बताते हैं वो तीन खिलाड़ी जो वेस्टइंडीज के खिलाफ खेल रहे हैं लेकिन ऑस्ट्रेलिया दौरा का शायद ही हिस्सा हो।
पृथ्वी शॉ
अपने डेब्यू टेस्ट मैच में ही तहलका मचाने वाले 18 साल के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ का चारों ओर गुणगान किया जा रहा है। पृथ्वी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने करियर का आगाज किया और आगाज करते ही शतक जड़ दिया।

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले ही मैच में 134 रनों की पारी खेलने वाले पृथ्वी शॉ का ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना तय नहीं है। ऑस्ट्रेलिया में भारत को मुश्किलें होने वाली है ऐसे में टीम मैनेजमेंट किसी अनुभवी बल्लेबाज को मौका देने में ज्यादा भरोसा रख सकता है।
हनुमा विहारी
भारतीय क्रिकेट टीम ने अचानक से ही इंग्लैंड के दौरे पर आन्ध्र प्रदेश के युवा बल्लेबाज हनुमा विहारी को टीम में शामिल कर दिया। हनुमा विहारी ने इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच में मौका मिलते ही बेहतरीन प्रदर्शन किया। और वेस्टइंडीज के खिलाफ भी 15 सदस्यीय टीम में हैं।

लेकिन इन सभी चीजों के बाद भी हनुमा विहारी को ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर शायद ही भारतीय टीम में जगह मिले। क्योंकि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे को देखते हुए किसी अनुभवी बल्लेबाज को मौका देने की सोच सकती है।
शार्दुल ठाकुर
भारतीय क्रिकेट टीम में पिछले करीब एक साल से महाराष्ट्र के युवा तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर को लगातार टीम के साथ रखा है। शार्दुल ठाकुर को इस दौरान वनडे और टी-20 क्रिकेट में मौके बहुत ही कम मिले।

लेकिन टीम का हिस्सा लगातार हैं। शार्दुल ठाकुर वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट टीम का भी हिस्सा हैं लेकिन उन्हें अभी तक डेब्यू का मौका नहीं मिला है। ऑस्ट्रेलिया के मुश्किल दौरे को देखकर तो ऐसा नहीं लगता है कि चयनकर्ता शार्दुल ठाकुर को मौका देंगे।
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post वेस्टइंडीज के खिलाफ खेल रहे ये तीन भारतीय खिलाड़ी शायद ही होंगे ऑस्ट्रेलिया दौरे का हिस्सा appeared first on SportzWiki Hindi.