लाइव सिटीज डेस्क: भारतीय क्रिकेट टीम में हाल ही मे शामिल होने के बाद वेस्टइंडीज के साथ चल रहे टेस्ट मैंच में अपनी धुआँधार पारी को लेकर दुनिया भर में छा चुके मात्र 18 साल के क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के परिवार को मुंबई में धमकी मिल रही है. उक्त आरोप कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह ने लगाया. कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह ने आरोप लगाया था कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) नेता अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी पृथ्वी शॉ को प्रताड़ित कर रहे हैं. अब इस मामले में मनसे प्रवक्ता संदीप देशपांडे की तरफ से बयान आया है.
सांसद कैसे ऐसे सवाल उठा सकते हैं
संदीप देशपांडे ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि ‘कोई भी उठकर आरोप लगा देगा और आप उसको हाईलाइट कर देंगे. संदीप देशपांडे ने कहा कि इस बारे में पृथ्वी शॉ के माता-पिता कुछ नहीं बोल रहे है तो कांग्रेस के सांसद कैसे ऐसे सवाल उठा सकते हैं.’ हालांकि आपको बता दें की अखिलेश के आरोपों को लेकर अभी पृथ्वी के परिवार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.
अखिलेश प्रसाद सिंह ने लगाया था आरोप
दरअसल, राज्यसभा सांसद और कांग्रेस के चुनाव अभियान समिति के चेयरमैन अखिलेश प्रसाद सिंह ने बताया कि पृथ्वी के परिजनों को फोन कर डराया जा रहा है और उसके खिलाफ कोई भी परिवार बोलने को तैयार नहीं है. अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के परिवार को धमकी भरा फोन किया जा रहा है और साथ ही पृथ्वी शॉ को अंतरराष्ट्रीय टीम से बाहर करने की धमकी दी जा रही है.
उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जब भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में आएंगे तो उनका विरोध किया जाएगा. गुजरात में बिहारियों के साथ लगातार हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज भी बुलंद की जाएगी.
यह भी पढ़ें- RERA Approved वीआईपी रेजीडेंसी हो चला तैयार, अभी बुकिंग पर Alto Car फ्री
आपको बताते चले कि भारत अंडर 19 टीम के कप्तान रहे पृथ्वी शॉ ने अपने नेतृत्व में भारत को अंडर 19 विश्वकप जिताया है. वहीं उन्हें हाल हीं में भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा बनाया गया है. वेस्टइंडिज के साथ चल रहे मैंच में उन्होने अभी तक हुए 2 मैंचो में 102 की एवरेज से कुल 207 रन बनाये है. जिनमें उनका बेस्ट स्कोर 134 रन रहा हैं. पृथ्वी शॉ का पूरा परिवार मुुंबई में रहता है. वे मूल रुप से बिहार के गया के रहने वाले है.
The post मनसे ने कहा- हमने नहीं दी पृथ्वी शॉ के परिवार को धमकी, झूठ बोल रहे कांग्रेस सांसद appeared first on Live Cities.