Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्रिस गेल के बाद भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से ड्वेन ब्रावो भी होंगे बाहर

वेस्टइंडीज टीम के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो का भारत के खिलाफ होने वाली होने वाली वनडे सीरीज में खेलने पर संशय बना हुआ है। न्यूज़डे की रिपोर्ट के मुताबिक वेस्टइंडीज की टीम ने भारत दौरे के लिए जिन 25 खिलाड़ियों को शॉर्ट लिस्ट किया है उसमें ड्वेन ब्रावो का नाम नहीं है। हालाँकि, अभी तक टीम की घोषणा नहीं हुआ है। वेस्टइंडीज की टीम 21 अक्टूबर से भारत के खिलाफ 5 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी।

सुपर-50 रीजनल से चुनी जाएगी टीम

वेस्टइंडीज में इस समय घरेलू लिस्ट ए टूर्नामेंट सुपर 50 रीजनल खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज के चयनकर्ता इसी टूर्नामेंट में प्रदर्शन के आधार पर भारत दौरे के लिए टीम चुनेंगे। ऑल राउंडर की भूमिका के लिए वेस्टइंडीज टीम के पास आंद्रे रसेल, कैरोन पोलार्ड, रोवमन पावेल और कार्लोस ब्रेथवेट जैसे विकल्प मौजूद हैं।

क्रिकेट वेस्टइंडीज के चीफ एग्जीक्यूटिव जॉनी ग्रेव ने साफ कर दिया कि ब्रावो को भारत दौरे पर जाने के लिए अन्य ऑलराउंडरों से बेहतर प्रदर्शन करना पड़ेगा।

सुपर 50 में ब्रावो का प्रदर्शन

वेस्टइंडीज की घरेलू सुपर 50 टूर्नामेंट में ड्वेन ब्रावो का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। अभी तक खेले 2 मैचों में उन्होंने कुल 48 रन बनाये हैं। गेंदबाजी में भी उन्होंने सिर्फ 3 बल्लेबाजों को आउट किया है। ब्रावो ने अभी तक कोई ऐसा प्रदर्शन नहीं किया है कि उन्हें भारत दौरे पर भेजा जाये।

2014 से नहीं खेला वनडे

दुनिया भर में होने वाली टी-20 लीग में खेलने की वजह से वेस्टइंडीज के खिलाड़ी अपने राष्ट्रीय टीम में खेलने पर ध्यान नहीं देते। ब्रावो भी उन्हीं खिलाड़ियों में शामिल है। ब्रावो ने अपना अंतिम वनडे मैच 2014 में भारत के खिलाफ ही खेला था।

इस सीरीज में वेस्टइंडीज की टीम आधे दौरे के बाद अपने देश वापस चली गई थी। उस समय ड्वेन ब्रावो ही टीम के कप्तान थे। उस समय वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड और खिलाड़ियों के बीच विवाद की वजह से ब्रावो ने यह फैसला लिया था।

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post क्रिस गेल के बाद भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से ड्वेन ब्रावो भी होंगे बाहर appeared first on SportzWiki Hindi.