Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कप्तान विराट कोहली को इन खिलाड़ियों पर कभी नहीं आता गुस्सा, ये हैं बड़ी वजह

इंटरनेट डेस्क। कभी-कभी हम क्रिकेट के मैदान में देखते हैं कि जब कोई फील्डर कैच छोड़ देता, रन आउट का चांस खो देता है, तो कप्तान उससे नाराज होता है। कभी—कभी मैदान में इस कारण गर्म माहौल बन जाता है। खैर, विराट कोहली इस समय भारतीय टीम की कप्तानी संभालते हुए नजर आते है। विराट कोहली भी गर्म मिजाज के कप्तान है। विराट भी जब मैदान में कोई खिलाड़ी गलती कर देता है तो उस पर चिल्लाते हुए नजर आते है। लेकिन भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली भारत के इन खिलाड़ियों पर कभी भी नाराज नहीं होते है। चाहे उनसे कोई भी गलती क्यों न हो जाएं। तो आइए जानते है उन भारतीय खिलाड़ियों के बारें में जिन पर विराट को गुस्सा नहीं आता।

शिखर धवन: भारतीय टीम के गब्बर बल्लेबाज और ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन अपने अंदाज और अपनी धुन में बल्लेबाजी करते है। कई मौकों पर कप्तान विराट कोहली को मैदान पर निर्णय लेने में भी सहायता करते है। विराट धवन पर कभी गुस्सा करते नजर नहीं आते है।

महेंद्र सिंह धोनी: भारत के पूर्व कप्तान व दुनिया के बेस्ट फीनिशर महेन्द्र सिंंह धोनी टीम के सबसे सीनियर खिलाड़ी हैं। महेन्द्र सिंह धोनी के पास कप्तान विराट से ज्यादा अनुभव हैं, चाहे वो बल्लेबाजी हो, कप्तानी हो या विकेटकीपिंग। कोहली आज भी मैदान पर बड़े फैसले लेने से पहले पूर्व कप्तान धोनी की सलाह जरूर लेते हैं।

रोहित शर्मा: रोहित शर्मा भारतीय टीम के आक्रामक बल्लेबाज है। जिस दिन रोहित का बल्ला चलता है उस दिन विपक्षी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ जाती है। रोहित शर्मा वनडे फॉर्मेट में सबसे खतरनाक ओपनर माना जाता हैं। वे टीम इंडिया के नियमित उपकप्तान हैं। मैदान पर उन्हें कप्तान कोहली के साथ कई बार सलाह-मशविरा कर निर्णय लेते हुए देखा जाता हैं।