स्पोर्ट्स डेस्क। 29 अक्टूबर को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम खेले गए 5 मैचों की वनडे सीरीज के चौथे मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 224 रन से हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा (167) और अम्बाती रायडू (100) के शतक की मदद से 5 विकेट के नुकसान पर 377 रनो का विशाल स्कोर खड़ा किया है। लेकिन जवाब में मेहमान टीम वेस्टइंडीज टीम मात्र 153 रन पर आलआउट हो गई।
वहीं हाल ही में रोहित शर्मा ने कहा है कि मैदान पर उतरने के बाद शतक या दोहरा शतक लगाने के बारे में कभी नहीं सोचता। रोहित ने कहा, उनका इरादा टीम के लिए खेलना और टीम को बेहतर स्थिति में पहुंचाना होता है। हाल ही में सोमवार को खेले गए चौथे वनडे मैच में रोहित ने भारतीय टीम के लिए शतक जड़कर टीम के स्कोर को 377 रनो पर खड़ा किया। रोहित एक छोर पर टीम के लिए संघर्ष करते नजर आये। खास बात यह है की इस मैच में अम्बाती रायडू ने भी रोहित का साथ दिया और शतक जड़ा।
रोहित ने आगे कहा, 'मैंने CCI में बहुत क्रिकेट खेला है और हमेशा ब्रेबॉर्न स्टेडियम में बल्लेबाजी करने का आनंद लिया है। यह काफी अच्छी पिच है और आप इस मैदान पर अच्छे शॉट खेल सकते है। ऐसे में जब आप एक ऐसे मैदान पर कदम रखते हैं, जहां आपने कई बार मैच खेले हैं, तो आप हमेशा आत्मविश्वास अपने आप बढ़ जाता है।'
Herald