Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आकाश चोपड़ा ने पूर्व इंग्लैंड बल्लेबाज निक कॉम्पटन की बोलती बंद की

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इसके साथ ही क्रिकेट से जुड़े किसी भी मुद्दे पर अपनी राय रखने में पीछे नहीं रहते। वर्तमान में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही 5 मैचों की वनडे सीरीज में वह कमेंट्री की भूमिका में भी नजर आ रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर उन्होंने इंग्लैंड के पूर्व सलामी बल्लेबाज निक कॉम्पटन की बोलती बंद कर दी।

आकाश चोपड़ा ने किया था पोस्ट

भारत और वेस्टइंडीज के बीच विशाखापट्टनम में खेले गया मैच में विराट ने 157 रनों की शानदार पारी खेली थी। इससे पहले गुवाहाटी वनडे में भी विराट ने 140 रन बनाये थे। इस मैच के बाद आकाश चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला।

पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने इस पोस्ट में लिखा “सुनने में आया है ऑक्सफ़ोर्ड डिक्सनरी कंसिस्टेंट शब्द को विराट कोहली से रिप्लेस करने पर विचार कर रही है।”

निक कॉम्पटन ने किया कटाक्ष

जहाँ पूरी दुनिया लगातार इस बल्लेबाज की बल्लेबाजी का गुणगान कर रही है वहीं इंग्लैंड के पूर्व सलामी बल्लेबाज निक कॉम्पटन ने आकाश चोपड़ा के पोस्ट पर कटाक्ष किया। उन्होंने लिखा “वेस्टइंडीज के खिलाफ?”

 

आकाश चोपड़ा ने किया करारा जवाब

कॉम्पटन के इस कमेंट के बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। यहाँ तक की बात गाली गलौज पर भी आ गई। कॉम्पटन ने विराट कोहली को भी गाली दी लेकिन आकाश चोपड़ा ने बड़े सहजता के साथ उनको रिप्लाई दिया।

आकाश ने लिखा “विश्व क्रिकेट में हर टीम के खिलाफ, 2018 में 134 का औसत, वेस्टइंडीज के खिलाफ सिर्फ 2 मैच बाकी दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ वह भी घर से बाहर।

The post आकाश चोपड़ा ने पूर्व इंग्लैंड बल्लेबाज निक कॉम्पटन की बोलती बंद की appeared first on SportzWiki Hindi.