Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

युवा क्रिकेटर दीपक चाहर ने महेन्द्र सिंह धोनी के लिए कही दिल छूने वाली बात

Deepak chahar Chennai Bowler who take wicket with DRS

इंडियन प्रीमियर लीग एक ऐसा प्लेटफॉर्म रहा है जहां से भारतीय क्रिकेट को कई युवा प्रतिभा मिली हैं। इन युवा खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा के दम पर नेशनल टीम में भी जगह बनायी।

दीपक चाहर चाहते हैं अपने आप को ऑलराउंडर बनाना

इसी तरह से इस साल हुए आईपीएल सीजन में राजस्थान के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए अपनी जबरदस्त छाप छोड़ी थी। दीपक चाहर को उनके इसी प्रदर्शन के बाद उन्हें भारत के लिए डेब्यू का मौका भी मिल गया है।

राजस्थान के युवा ऑलराउंडर की हैसियत रखने वाले दीपक चाहर ने खासकर नई गेंद से खूब प्रभावित किया है तो वहीं उन्होंने एक बल्लेबाज होने की क्षमता भी दिखायी है।

नई गेंद से गेंदबाजी करने के साथ ही बनना है बल्लेबाज

दीपक चाहर भी अपने आपको एक ऑलराउंडर कहना ही पसंद करते हैं। इस राजस्थान के युवा खिलाड़ी का मानना है कि वो अपने आप को नई गेंद से गेंदबाजी करने के साथ ही बल्लेबाजी करने की क्षमता वाला खिलाड़ी बनाना चाहते हैं।

दीपक चाहर ने इसको लेकर कहा कि

“मैं बल्लेबाजी कर सकता हूं। मुझे एशिया कप में हार्दिक पंड्या के प्रतिस्थापन्न के रूप में तैयार किया गया था। इसलिए मैं खुद को बल्लेबाज के रूप में साबित करना चाहता हूं। मैं उस टीम में ऑलराउंडर बनना चाहता हूं जो नई गेंद के साथ गेंदबाजी कर सके। मैं खुद को इस तरह प्रशिक्षित करना चाहता हूं कि अगर चयनकर्ता एक नई गेंद डालने वाला गेंदबाज चाहते हैं, तो मुझे चुने और अगर वो ऑलराउंडर चाहे तो मुझे ही चुने।”

भारत में क्रिकेट प्रतिभा को देख करना होगा लगातार अच्छा प्रदर्शन

आईपीएल में रन बनाने को लेकर चाहर ने कहा कि “मुझे आईपीएल मैचों में एक मैच में रन मिले। माही भाई ने मुझे आगे भेजा। इस साल मुझे बल्लेबाजी के साथ खुद को साबित करने के और भी मौके मिलने की उम्मीद है।”

“तेज गेंदबाज अच्छी गेंदबाजी करते समय टीम को संतुलन मिलता है। ये एक खतरनाक भारतीय टीम है। आपको ड्रेसिंग रूम में हमेशा नंबर-1 की तरह व्यवहार करने की उम्मीद है। टीम में विकल्पों को देखे तो मेरे लिए निरंतर रहना आसान नहीं है।”

धोनी भाई ने आईपीएल में की काफी मदद

महेन्द्र सिंह धोनी के अपने करियर पर हुए प्रभाव को लेकर दीपक चाहर ने कहा कि “उन्होंने (धोनी) मुझे आईपीएल में इतना अच्छा इस्तेमाल किया और वो मेरी तारीफ करने में हमेशा आगे रहते थे। जब धोनी भाई किसी के बारे में ज्यादा बोलते हैं तो लोग इसे गंभीरता से लेते हैं। उन्होंने मुझे सभी मैचों में मौका दिया”

“और बाद में मुझे बताया कि वो चाहते थे कि दीपक हर मैच में खेले। ये बहुत मायने रखता है। हमने आईपीएल जीता और आईपीएल में बेहतर प्रदर्शन किया। मैं लंबे समय से घरेलु क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहा हूं। अगर आपको भारत के लिए खेलना है तो आईपीएल में अच्छा करना होगा और दिखाए कि आप दबाव में अच्छा कर सकते हैं।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post युवा क्रिकेटर दीपक चाहर ने महेन्द्र सिंह धोनी के लिए कही दिल छूने वाली बात appeared first on SportzWiki Hindi.