पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच ड्रा रहा था. ऐसे में दूसरे टेस्ट मैच में दोनों ही टीमें इस मैच को जीत कर सीरीज पर कब्ज़ा करना चाहेंगी. ऐसे में दूसरे टेस्ट मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लेंगर ने मीडिया से बात की. इस दौरान उन्होंने साफ किया कि दूसरे टेस्ट मैच में टीम की गेंदबाज़ी में बदलाव होगा. इसके अलावा उन्होंने साफ़ किया कि उनकी नज़र इस समय वर्ल्ड कप और भारत के खिलाफ होने वली टेस्ट सीरीज पर है. ऐसे में वो किसी भी तेज़ गेंदबाज़ को चोट से बचाना चाहते हैं.
हमारा काम गेंदबाजों को चोट से बचाना है

तेज़ गेंदबाजों को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि
“पहले टेस्ट मैच में स्टार्क ने पहली पारी में काफी ज्यादा ज्यादा ओवर किये थे. हम इस को समझते है. ये एक बहुत बड़ा सवाल है कि हमे अपने तेज़ गेंदबाजों के साथ क्या करना चाहिए.”

आप को बता दें कि दुबई की कड़ी धुप में स्टार्क और पिटर सिडिल ने 74 ओवर किया था.इस दौरान दोनों गेंदबाजों को चार विकेट मिले थे.
ऐसे में आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि
“हम अपने गेंदबाजों को चोट से बचाना चाहते है.हमे आगे भारत के खिलाफ और आईसीसी वर्ल्ड कप खेलना है. ऐसे में उनका फिट होना बहुत जरूरी हैं.”
हम इससे बाहर आ जाएँगे

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि
“हमे अपने गेंदबाजों को ध्यान रखना होगा. हमे इस बात का ध्यान ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड दोनों में रखना होगा. ये टीम के लिए वैसे ही जरूरी है कि जैसे एक अच्छी शुरुआत और एक अच्छा बल्लेबाज़ीक्रम. ये टीम की जीत के लिए जरूरी है.”
वहीं लेंगर ने उम्मीद जताई कि वो इस मैनेज कर लेंगे.उन्होंने कहा कि
“हम इसे बेहतर तरह से मैनेज कर लेंगे. अभी तो सीजन की शुरुआत है और उम्मीद है कि हम इसे अगली गर्मी और आने वाले टूर पर भी मैनेज कर लेंगे.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post पाकिस्तान के लिए दूसरे टेस्ट मैच में जीत की राह हुई आसान,नही खेलेगा ये स्टार ऑस्ट्रलियाई गेंदबाज़ appeared first on SportzWiki Hindi.