इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट और पांच वनडे मैचों की श्रृखंला 4 अक्टूबर से शुरू होने वाली है और इसके लिए तैयारिया भी शुरू हो चुकी है। इधर भारत के एशिया कप जीतने के बाद टीम के हौसले बुलंद है, हालांकि भारतीय टीम अभी इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज हार चुकी है, लेकिन अब टीम इन सबकों पीछे छोड़ते हुए वेस्टइंडीज के साथ टकराने को तैयार है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट शृंखला में अश्विन बना सकते हैं ये रिकॉर्ड
इधर श्रृखंला के शुरू होने से पहले ही बीसीसीआई और एमपीसीए के बीच विवाद की खबरे सामने आ रही है और माना जा रहा है की इंदौर में होने वाला मैच वहां से स्थानांतरित हो सकता है।
इस मैच के यहां से स्थानांतरित होने का जो कारण सामने आ रहा है वो यह है की भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) के बीच टिकटों के बंटवारे को लेकर मतभेद हो गया है।
यह वनडे मैच मध्यप्रदेश के इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच आगामी 24 अक्टूबर को खेला जाना था।
ये कैरेबियाई खिलाड़ी पड़ सकता है भारी, टीम इंडिया को रहना होगा सावधान
जो खबरे सामने आ रही है उनके अनुसार तो दो दिन पहले इस संबंध में बीसीसीआई से एक मेल मिला है जिसमें इस विवाद का समझौता सुझाया गया है, लेकिन मैच की तैयारियों के लिए समय नहीं बचा है और ऐसे में एमपीसीए अब मैच की मेजबानी के पक्ष में नहीं है।एमपीसीए के सचिव की माने तो बीसीसीआई मैच के लिए हमसे हास्पिटेलिटी यानी के पवैलियन की टिकट की मांग कर रही है, जिसे हम स्वीकार नहीं कर सकते।