इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज के बाद अब पांच वनडे मैचों की सीरीज और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। भारत और वेस्टइंडीज के बीच ये पांच वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच 21 अक्टूबर को खेला जाएगा। इस वनडे सीरीज का अंतिम मैच 1 नबंवर को खेला जाएगा।
विराट ने दिया बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ये बल्लेबाज करेगा ओपनिंग
इस वनडे सीरीज में भारतीय टीम के हिटमैन रोहित शर्मा बड़े रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल कर सकते है। रोहित शर्मा पांच वनडे मैचों की सीरीज में इस मामलें में सचिन तेंदुलकर और सौरभ गांगुली के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ सकते है। भारत का ये दिग्गज बल्लेबाज इस वनडे सीरीज में सचिन और गांगुली को छक्कों के मामलों में पीछे छोड़ सकते है।
सेब खाने के तुरंत बाद ना खाएं ये दो चीजें, वरना हो सकती है ये गंभीर बीमारी
भारतीय टीम के हिटमैन रोहित शर्मा ने अब तक अपने वनडे करियर में 186 छक्के लगाए हैं। वहीं, भारतरत्न से सम्मानित खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के नाम 195 और बंगाल टाईगर के नाम से मशहूर सौरव गांगुली के नाम 190 छक्के हैं। इसी बीच भारतीय टीम के हिटमैन रोहित शर्मा ने अब तक 186 छक्के ठोके हैं।
जूनियर टेक्नीशियन की इस विभाग में निकली बंपर भर्ती, आज ही करें आवेदन
रोहित शर्मा सौरभ गांगुली से छक्कों के मामलों में 4 और सचिन तेंदुलकर से 9 छक्के पीछे है। रोहित अगर इस सीरीज में ये इतने छक्के जड़ देते है तो भारत के इन दिग्गज बल्लेबाजों को इस मामलें में पीछे छोड़ देंगे।