Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईसीसी ने घोषित की नई वनडे रैंकिंग, जाने किस स्थान पर पहुंचे भारतीय खिलाड़ी

दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच हुई 3 मैचों की वनडे सीरीज के बाद आईसीसी ने नई वनडे रैंकिंग घोषित की है। इस सीरीज में पूरी तरह गेंदबाजों का दबदबा रहा है।

यही वजह है कि बल्लेबाजों की रैंकिंग में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिले हैं। तीन मैचों की इस सीरीज को दक्षिण अफ्रीका ने 3-0 से अपने नाम कर लिया था।

गेंदबाजों की रैंकिंग

इस सीरीज में दक्षिण अफ्रीका के लीग स्पिनर इमरान ताहिर ने हैट्रिक समेत सबसे ज्यादा 10 विकेट चटकाए। इसकी वजह से उन्हें रैंकिंग में 3 स्थान का फायदा हुआ है और वह 10वें से 7वें स्थान पर पहुँच गए हैं।

ताहिर के साथी गेंदबाज कगिसो रबाडा ने भी इस सीरीज में 2 मैच में 5 विकेट लिए। उनकी रैंकिंग में भी तीन स्थान का उछाल आया है और वह 9वें से 6वें स्थान पर पहुँच गए हैं।

ज़िम्बाब्वे की तरफ से गेंदबाजी में टेंडाई चितारा ने सबसे ज्यादा 6 विकेट चटकाए। रैंकिंग में भी भी 6 स्थान का फायदा हुआ है और वह 45वें स्थान पर पहुँच गए हैं।

बल्लेबाजी रैंकिंग

इस सीरीज में सिर्फ 2 बल्लेबाजों ने 100 से ज्यादा रन बनाये हैं। इसमें एडेन मार्कराम और हेनरिक क्लासेन का नाम शामिल है। मार्कराम को 14 स्थान का फायदा हुआ है और वह अब वनडे रैंकिंग 115वें स्थान पर आ गए हैं। क्लासेन को भी वनडे रैंकिंग में 47 स्थान का फायदा हुआ है और अब वह 118वें स्थान पर हैं।

ज़िम्बाब्वे की टीम से सीन विलियम्स 8 स्थान पर 78वें पर पहुँच गए हैं। भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना भी इसी स्थान पर हैं। हैमिल्टन मसाकाद्जा भी 3 स्थान ऊपर 64वें क्रम पर पहुँच गए हैं।

भारतीय खिलाड़ियों की स्थिति

वनडे की टॉप 10 बल्लेबाजी रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं आया है। भारतीय कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा अभी भी क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।

शिखर धवन ने पांचवें साथं पर हैं। गेंदबाजों ने जसप्रीत बुमराह पहले और कुलदीप यादव तीसरे स्थान पर काबिज हैं। लेग स्पिनर यजुवेंद्र चहल भी 11वें स्थान पर बने हुए हैं।

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post आईसीसी ने घोषित की नई वनडे रैंकिंग, जाने किस स्थान पर पहुंचे भारतीय खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.