Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एबी डीविलियर्स संयास के बाद बतौर कप्तान वापसी को एक बार फिर तैयार, इस टूर्नामेंट में खेलते आयेंगे नजर

इसी वर्ष आईपीएल के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने वाले एबी डीविलियर्स साउथ अफ्रीका में शुरू हो रही नयी टी-20 लीग मजांसी सुपर लीग टी-20 में खेलते हुए नज़र आएंगे. डीविलियर्स टूर्नामेंट के 12 शीर्ष खिलाड़ियों में शामिल हैं. यह लीग 15 नवंबर से 16 दिसंबर के बीच खेली जाएगी. शीर्ष 12 खिलाड़ियों में 6 दक्षिण अफ्रीका हैं जबकि 6 विदेशी खिलाड़ी शामिल है.

प्रमुख विदेशी खिलाड़ी 

मजांसी सुपर लीग में जिन प्रमुख विदेशी खिलाड़ियों को लिया गया उनमे इंग्लैंड के वनडे कप्तान इयान मॉर्गन, जेसन रॉय, डेविड मलान, वेस्टइंडीज के क्रिस गेल, ड्वेन ब्रावो और अफगानिस्तान के राशिद खान शामिल हैं. जोहान्सबर्ग में बुधवार को होने वाले ड्राफ्ट में टूर्नामेंट की छह टीमों में इन खिलाड़ियों को खरीदने की होड़ रहेगी.

टीशवाने स्पार्टन्स की कप्तानी करेंगे डीविलियर्स 

दिग्गज बल्लेबाज एबी डीविलियर्स टीशवाने स्पार्टन्स टीम का नेतृत्व संभालेंगे. वहीं फाफ डुप्लेसिस पार्ल रॉक्स टीम में, हाशिम अमला डरबन हीत में, जेपी डुमनी केपटाउन ब्लिट्ज में, कागिसो रबाडा जोजी स्टार्स में और इमरान ताहिर नेल्सन मंडेला बे जायंट्स टीम में होंगे.

साउथ अफ्रीका में इस सुपर लीग से पहले टी-20 ग्लोबल लीग शुरू की गयी थी. मगर वह सफल नहीं हो पायी थी. अब साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड इस नयी लीग को लेकर आया है.

वहीं मॉर्गन, रॉय और राशिद खान जैसे बड़े नाम इस टूर्नामेंट में पूरा समय दे पाएंगे इसकी संभावना कम है. जिसका कारण राष्ट्रीय टीम के लिए प्रतिबद्धता हो सकती है.

इस बीच साउथ अफ्रीकी टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना है. जहां तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है, जबकि एक मात्र टी-20 मैच खेला जाएगा. पहला वनडे 4 नवंबर को होगा, तीसरा और आखिरी वनडे 11 नवंबर को खेला जाएगा.

साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड अपनी इस नयी सुपर लीग को सुपरहिट बनाने की कोशिश में लगा है. अब देखना होगा किस हद तक वह कामयाब रहता है. मौजूदा समय में दुनिया भर में कई सुपर लीग खेली जा रही हैं.

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post एबी डीविलियर्स संयास के बाद बतौर कप्तान वापसी को एक बार फिर तैयार, इस टूर्नामेंट में खेलते आयेंगे नजर appeared first on SportzWiki Hindi.