Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रणजी ट्रॉफी में सचिन बेबी बने रहेंगे केरला के कप्तान

सचिन बेबी की कप्तानी में केरला टीम पिछले रणजी ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल में पहुंची थी. यह इतिहास में पहला मौका था जब केरला ने क्वार्टरफाइनल में जगह बनायी. वहीं कुछ खिलाड़ियों ने अगस्त में सचिन को कप्तानी से हटाने की मांग की. पर अब तय हो गया है कि सचिन इस रणजी ट्रॉफी के सीजन में भी केरला का नेतृत्व करेंगे.

विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद अज़रुद्दीन उन 13 खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने सचिन को कप्तानी से हटाने के लिए केरला क्रिकेट एसोसिएशन सेक्रेटरी को पत्र लिखा था. मोहम्मद का नाम रणजी ट्रॉफी के लिए घोषित की गयी टीम में शामिल नहीं है. रणजी ट्रॉफी के लिए केरला टीम की घोषणा केरला क्रिकेट एसोसिएशन की सीनियर चयन समिति ने रविवार को तिरुवनंतपुरम में की.

मोहम्मद अज़रुद्दीन की जगह विष्णू विनोद लेंगे. विष्णू विनोद ने टीम के लिए हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन किया है. वहीं कप्तान के खिलाफ अबाज़ उठाने वाले खिलाड़ियों में रायफी विन्सेंट गोमज़ और एएम आसिफ भी शामिल थे. इन्हें भी टीम से बाहर किया गया है.

दो आउट स्टेशन खिलाडी जलज सक्सेना और अरुण कार्तिक को 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा बनाया गया. केरला के घरेलू मैच सेंट जेवियर केसीए क्रिकेट ग्राउंड थुम्बा में खेले जाएंगे. केरला का पहला मैच हैदराबाद के साथ 1 नवंबर से 4 नवंबर के बीच होगा.

15 सदस्यीय टीम – सचिन बेबी(कप्तान), संजू सैमसन, रोहन प्रेम, वीए जगदीश, सलमान निजार, अरुण कार्तिक, जलज सक्सेना. विष्णू विनोद(विकेटकीपर), केसी अक्षय, अक्षय चंद्रन, संदीप वारियर, बासिल थंपी, एमडी निदेश, पोनम राहुल और विनूप एस मनोहरण.

केरला के होने वाले मैचों का शेड्यूल  

केरला बनाम हैदराबाद – तिरुवनंतपुरम – 1-4 नवंबर

केरला बनाम आन्ध्र प्रदेश – तिरुवनंतपुरम – 12-15 नवंबर

केरला बनाम बंगाल – कोलकाता – 20-23 नवंबर

केरला बनाम मध्य प्रदेश – तिरुवनंतपुरम – 28 नवंबर-1 दिसम्बर

केरला बनाम – तमिलनाडु – बाहर – 6-9 दिसम्बर

केरला बनाम दिल्ली – तिरुवनंतपुरम – 14-17 दिसम्बर

केरला बनाम पंजाब – बाहर – 30 दिसम्बर-2 जनवरी 2019

केरला बनाम हिमाचल प्रदेश – बाहर – 7-10 जनवरी

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post रणजी ट्रॉफी में सचिन बेबी बने रहेंगे केरला के कप्तान appeared first on SportzWiki Hindi.