Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय टीम में कौन रहेगा या नहीं, इसका फैसला सलेक्शन कमेटी नहीं ये शख्स करता है

अभी हाल ही में मुरली विजय और करुण नायर को इंडियन टेस्ट क्रिकेट टीम से बाहर कर देने का विवाद शांत होने का नाम नहीं ले रहा हैं. मामले में एक के बाद एक टर्न आते जा रहे हैं.

करुण नायर ने खुद इस बात का जिक्र किया था. कि उनसे इस बारे में किसी भी तरह की कोई बात नहीं की गयी हैं. वही इनके बयान के बाद ओपनर मुरली विजय ने भी नायर की बातों पर अपनी सहमति जताते हुए सुर में सुर मिलाया था.

इन सब बातों के बाद अब चीफ सलेक्टर एमएसके प्रसाद ने सामने आते हुए गंभीर आरोपों की छड़ी लगते हुए कहा हैं कि,

” एमएसके प्रसाद की प्रबंधन करने वाली चयनसमिति के पास भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री और इंडियन टीम के कप्तान कोहली को चुनौती देने जैसा अनुभव नहीं हैं.”

करुण नायर और मुरली विजय का दावा

जहां एक तरफ ये दोनों भारतीय क्रिकेटर इस बात का दावा करते हुए नज़र आ रहे हैं. कि, चयनकर्ताओं ने उन्हें टेस्ट टीम से बाहर निकलने से पहले उनसे कोई बात नहीं की. तो अब वही एमएसके प्रसाद ने इनकी बातों का खंडन करते हुए कहा हैं कि,

” इन दोनों बल्लेबाजों को इस निर्णय की जानकारी दे दी थी.”

विवाद के प्रश्न पर किरमानी जा जवाब

चयन विवाद पर जब किरमानी से प्रश्न पूछा गया तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि,

“अगर आप मुझसे इसका जवाब चाहते हैं, तो मैं बता दूँ. रवि शास्त्री इंडियन टीम के मुख्य कोच चयनकर्ता भी हैं और वही अन्य सीनियर सदस्य वह कप्तान के साथ मिलकर बात करते हैं और जैसा की वो चाहते हैं वो चयन समिति को बता देते हैं”

पूर्व चयनसमिति के अध्यक्ष रहे किरमानी ने आगे बात करते हुए ये भी कहा कि,

“मौजूदा समय में जो चयन समिति हैं वो कोच रवि शास्त्री कोहली के सामने अनुभवहीन है. इसलिए जो भी टीम प्रबंधन चाहता हैं वे मंजूरी दे देते हैं, क्योंकि वो अभी इतने अनुभवी नहीं हैं.”

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post भारतीय टीम में कौन रहेगा या नहीं, इसका फैसला सलेक्शन कमेटी नहीं ये शख्स करता है appeared first on SportzWiki Hindi.