पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर अगले महीने से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान की टीम में जगह नहीं बना पाए हैं.
आमिर को एशिया कप-2018 में खराब प्रदर्शन के कारण टीम से बाहर जाना पड़ा है.वही अब भारत के महान खिलाड़ी कपिल देव इस फैसले के समर्थन में आए है. उनका मानना है कि इससे आमिर को फायदा होगा.
आमिर इससे बेहतर हो सकते है

आमिर को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि
“कभी कभी तेज़ गेंदबाजों को अपने बेसिक पर काम करना होता है. शायद आमिर को ड्राप करना उनके लिए सही है. मुझे लगता है कि आमिर अच्छा गेंदबाज़ है. ये दौर सबके साथ आता है और ऐसे में उसे अपने बेसिक पर काम करना चाहिए.”

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि
“उसके पास क्षमता है और वो लेफ्ट आराम पेसर है. जब वसीम अकरम को लगता है कि वो अच्छा है तो वो अच्छा है. उसे उनकी बात को समझना होगा. जब वो आप को एक बेहतर गेंदबाज़ समझते है तो आप को खुद को साबित करना होता है. इसके लिए आप को कठिन मेहनत करनी होगी. वो फिर आप अपनी फॉर्म हासिल कर लेंगे.”
एशिया कप में किया था ख़राब प्रदर्शन

तेज गेंदबाज आमिर एशिया कप में एक भी विकेट हासिल नहीं कर पाए और उन्हें टीम के दो मैचों की अंतिम एकादश में भी जगह नहीं मिली थी. मोहम्मद आमिर ने अपनी खोई हुई फॉर्म और लय को हासिल करने के लिए अब घरेलू क्रिकेट का रुख किया है.
आमिर ने इस वर्ष 10 मैचों में मात्र तीन विकेट हासिल किए हैं. वह हाल में संपन्न एशिया कप में भी विकेट के लिए संघर्ष करते रहे और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला था. ऐसे में अब आमिर के फैन्स यही दुआ कर रहे है कि जल्द से जल्द आमिर फॉर्म में आ जाए और टीम में वापसी कर ले.
The post मोहम्मद आमिर के पाकिस्तान टीम से बाहर होने के बाद कपिलदेव ने बताया उन्हें वापसी का तरीका appeared first on SportzWiki Hindi.