भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबले हमेशा ही कांटें के होते हैं और हमेशा ही भारत के ऑस्ट्रेलिया एक मजबूत चुनौती है, ऐसे में कंगारुओं के घर में उनके खिलाफ उतरना टीम इंडिया के लिए किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं होता और इसी साल टीम इंडिया को उनके घर जाना है. भारतीय टीम इस साल ऑस्ट्रेलिया का एक लंबा दौरा करेगी.
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस दौरा का शेड्यूल जारी करते हुए बताया कि इस दौरे की शुरुआत इस साल 21 नवंबर से होगी. दोनों टीमों के बीच तीन टी20 मैच, चार टेस्ट मैच और तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे.ऐसे में आइये जानते है उन पांच खिलाड़ियों के बारें में जिन्ह इस बार टीम में शामिल किया जा सकता है:
गौतम गंभीर

दिल्ली के इस स्टाइलिश बल्लेबाज़ को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम में शामिल किया जा सकता है. गंभीर का हालिया प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है. विजय हजारे ट्राफी में उन्होंने अभी तक दो अर्धशतक और एक शतक लगाया है.
इन सबके के अलावा गंभीर के पक्ष मेजो बात जाती है वो ये है कि विदेशों में उनका रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है और वो टेस्ट क्रिकेट में लम्बी लम्बी परियां भी खेल सकते है.
ऐसे में इस समय जब भारत भारतीय टीम लगातार सलामी बल्लेबाज़ को संघर्ष कर रही है तो गौतम गंभीर को टीम में शामिल किया जा सकता हैं.
मुरली विजय

मुरली विजय का काउंटी में प्रदर्शन में प्रदर्शन बेहद शानदार हैं. जहाँ पर उन्होंने तीन अर्धशतक और एक शतक लगाया है. विजय अपनी पारी को हमेशा को ही एक लय में बनाने के लिए जानते जाते है.
इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उनका प्रदर्शन आखिरी बार काफी अच्छा रहा है. विदेशी पिचों पर भी उन्होंने खुद को साबित किया है. ऐसे में विजय के पास भी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम में जगह बनाने का मौका होगा.
हरभजन सिंह

भज्जी इस समय क्रिकेट से दूर है. हालांकि भज्जी आज भी टीम इंडिया में एकबार फिर से वपसी करना चाहते है. ऐसे में उनके लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे से बेहतर और कोई दूसरा विकल्प नही हो सकता है.
भज्जी का प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हमेशा से अच्छा है और वो उनके खिलाफ और ज्यादा बेहतर करने की कोशिश भी करते हैं. ऐसे में अगर भज्जी को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम में एक अबर फिर से शामल किया जाए तो दर्शकों को ज्यादा हैरान होने की जरूरत नही है.
अमित मिश्रा

हाल के दिनों में लेग स्पिनर्स का जलवा देखने को मिला है. एक तरफ जहाँ वन डे क्रिकेट में कुलदीप, चहल, ताहिर और राशिद ने अपनी फिरकी को सबको हैरान कर रखा है, वही दूसरी तरफ टीम इंडिया ने रिस्ट स्पिनर्स पर कुछ ज्यादा ही विश्वास दिखाया है, ऐसे में जब चहल के पास टेस्ट क्रिकेट के ज्यादा अनुभव नही है, तो टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को हैरान करने के लिए इस बार टीम में अमित मिश्रा को भी शामिल कर सकती है. मिश्रा हमेशा से ही अपनी लेग स्पिन की वजह से जाने जाते है.
अभिनव मुकुंद

तमिलनाडु का ये बल्लेबाज़ घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बना रहे है. इसके अलावा उनकी तकनीक भी ज्यादा सॉलिड है. ऐसे में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया दौरे एक और सलामी बल्लेबाज़ के रूप में उन्हें टीम में शामिल कर सकती है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इन पांच दिग्गज भारतीय खिलाड़ियों की हालिया प्रदर्शन के बाद टीम में हो सकती है वापसी appeared first on SportzWiki Hindi.